लाइव न्यूज़ :

छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे अक्षय कुमार, जारी किया फर्स्ट लुक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2022 16:32 IST

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही एक मराठी फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आने वाले हैं।अक्की पाजी ने अपने इंस्टाग्राम में वीडियो शेयर कर अपना फर्स्ट लुक जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार की नई फिल्म का फर्स्ट लुक जारी।कैप्शन में "जय भवानी,जय शिवाजी" लिखकर शेयर किया वीडियो।छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आए अक्षय।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म "वेडात मराठे वीर दौड़ले सात'' से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद अक्षय ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। बता दें इस फिल्म में अक्की पाजी शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आने वाले हैं।

फिल्म से अक्षय का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है। इस वीडियो में  सिर पर पगड़ी, माथे पर तिलक, सफेद कुर्ते-पजामे में अक्की कैमरे की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में "जय शिवानी जय भवानी" संगीत सुनाई दे रहा है। अक्षय ने फैंस के साथ अपना छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- जय भवानी, जय शिवाजी।

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर किया है। अक्षय ने कैप्शन में लिखा ‘आज मैं मराठी फिल्म ‘वेडात मराठे दौड़ले सत’ की शूटिंग शुरू कर रहा हूं, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज जी की भूमिका कर पाना मेरे लिए सौभाग्य है। मैं उनके जीवन से प्रेरणा लेकर और माता जिजाऊ का आशीर्वाद लेकर मेरा पूरा प्रयास करूंगा। आशीर्वाद बनाए रखिएगा’।

यह फिल्म सात बहादुर योद्धाओं की कहानी के बारे में है, जिनका उद्देश्य सिर्फ शिवाजी महाराज के स्वराज्य के सपने को हकीकत में बदलना था, जो इतिहास के सबसे शानदार पन्नों में से एक है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जय दूधाने, उत्कर्ष शिंदे, विशाल निकन, विराट मडके, हार्दिक दोशी, सत्या, नवाब खान और प्रवीण तारणे शामिल हैं।

महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को चार भाषाओं मराठी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। एक्टर ने मुंबई में हुए एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया था ‘मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहा हूं। राज ठाकरे की वजह से मुझे ये भूमिका मिली है, उन्होंने मुझसे कहा तुम्हे ये भूमिका निभानी चाहिए। मेरे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज जी का किरदार निभाना बहुत बड़ी बात है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा’।

टॅग्स :अक्षय कुमारहिन्दी सिनेमा समाचारशिवजी जयंतीमूवी टीज़र रिलीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम