लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने बॉलीवुड के नंबर वन और टू के स्टेटस को बताया घोड़े की रेस, बोले- 'मैं उस रेस से दूर रहता हूं'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 6, 2022 15:44 IST

बॉलीवुड के खिलाड़ी स्टार अक्षय कुमार ने इंदौर में अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा कि वह फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी तरह के प्रोफेशनल प्रतियोगिता से दूर रहते हुए केवल अपने काम पर ध्यान देते हैं। उन्हें नंबर का रेस किसी घुड़दौड़ की तरह लगता है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार ने बॉलीवुड की पोजीशन गेम से खुद को अलग रखते हुए इसे घोड़े की रेस बताया हैउन्होंने कहा कि वो फिल्म इंडस्ट्री की नंबर रेस से दूर रहते हुए अपने काम पर ध्यान देते हैंवो सिनेमा के पर्दे पर हर समय अलग-अलग भूमिकाएं निभाना चाहते हैं, जो एक बड़ा चैलेंज होता है

इंदौर: बॉलीवुड के मशहूर एक्शन हीरो अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में चलने वाली पोजीशन गेम से खुद को अलग रखते हुए इसे घोड़े की रेस बताया है। बॉलीवुड के खिलाड़ी रॉक स्टार अक्षय कुमार ने शुक्रवार को इंदौर में कहा कि वह फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी तरह के प्रोफेशनल प्रतियोगिता से दूर रहते हुए केवल अपने काम पर ध्यान देते हैं। अक्षय कुमार ने कहा कि वह अपने अभिनय के जरिय लोगों के दिल में जगह बनाना चाहते हैं लेकिन पर्दे पर किसी खास छवि तक सीमित नहीं रहना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे कभी-कभी फिल्म इंडस्ट्री में नंबर वन, नंबर टू या फिर नंबर थ्री एक्टर कहा जाता है लेकिन मैं साफ कर दूं कि मैं इस दौड़ में न तो कभी था और अब हूं। दरअसल मैं खुद को किसी रेस का घोड़ा नहीं मानता हूं, जो लगातार इसलिए दौड़ता रहे कि उसे पहला, दूसरा या फिर तीसरा स्थान पाना है।''

अक्षय कुमार ने कहा, "सिनेमा के पर्दे पर मैं हर समय अलग-अलग भूमिकाएं निभाना चाहता हूं, जो एक बड़ा चैलेंज होता है लेकिन मैं किसी एक ठप्पे के सहारे जीने में यकीन नहीं रखता हूं।"

अक्षय कुमार ने यह बातें इदौर में अपनी नई फिल्म 'रक्षा बंधन' के प्रचार कार्यक्रम में कही। कुमार की यह फिल्म दर्शकों के लिए आगामी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

मालूम हो कि बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म "रक्षा बंधन" का टक्कर आमिर खान की फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" के साथ होने वाला है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट सिनेमा के पर्दे पर धमाल मचाते हैं या फिर सिनेमा के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनाी बुलंदी का झंडा लहराते हैं।

इस मामले में अक्षय कुमार वे कहा, "आमिर खान भी बहुत मेहनत के साथ फिल्में बनाते हैं। उनकी फिल्में भी बेहद शानदार होती हैं। इसलिए मेरा मानना है कि दोनों फिल्मों के बीच कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं होगी। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिलेगा, जिसके लिए मेरे साथ आमिर खान भी पूरा हक रखते हैं।" (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :अक्षय कुमारहिन्दी सिनेमा समाचारआमिर खानलाल सिंह चड्ढा फिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!