लाइव न्यूज़ :

अब फैंस को ज्यादा दिन नहीं करना होगा इंतजार, अक्षय कुमार ने बताया किस दिन रिलीज होगी बेलबॉटम

By अनिल शर्मा | Updated: June 15, 2021 15:00 IST

Open in App
ठळक मुद्दे ‘बेलबॉटम’ 27 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगीअक्षय कुमार ने अपने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज की घोषणा की

फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया। अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म बेलबॉटम की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है।  ‘बेलबॉटम’ 27 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जासूसी थ्रिलर फिल्म इससे पहले दो अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण सिनेमाघरों के बंद होने से इसमें देरी हुई। वैसे, देश के कई हिस्सों में सिनेमाघर अब भी बंद हैं।

अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज की घोषणा की। अक्षय ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘‘मैं जानता हूं कि आप बहुत बेसब्री से ‘बेलबॉटम’ का इंतजार कर रहे हैं। यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आखिरकार अब फिल्म रिलीज हो रही है। दुनिया भर में फिल्म 27 जुलाई को पर्दे पर दिखेगी।’’ रंजीत एम तिवारी निर्देशित फिल्म की पटकथा असीम अरोड़ा और परवेज ने लिखी है। यह फिल्म 1980 के दशक के भारत के गुमनाम नायक की कहानी दर्शाती है। फिल्म में लारा दत्ता, हुमा कुरैशी, वाणी कपूर भी है।

बता दें, ‘बेलबॉटम’ पहली ऐसी मुख्यधारा की हिंदी फिल्म है जिसकी शूटिंग पिछले साल महामारी के दौरान हुई। फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मनीषा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी ने किया है। फिल्म को लेकर हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अक्षय कुमार ने बेलबॉटम के लिए अपनी फीस में 30 करोड़ की भारी-भरकम कटौती की है। हालांकि अक्षय कुमार ने इस खबर को फेक बताते हुए इन सभी दावों को गलत बताया है।

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!