लाइव न्यूज़ :

Prithviraj Trailer Release पर बोले अक्षय कुमार- पृथ्वीराज की कहानी सुनने के बाद मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे, मैंने तुरंत हां कर दी

By अनिल शर्मा | Updated: May 9, 2022 14:47 IST

अक्षय कुमार की पृथ्वीराज निडर और पराक्रमी सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता पर आधारित है। अक्षय फिल्म में इस महान योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं...

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार ने कहा, मैं चाहता हूं कि हर कोई सम्राट पृथ्वीराज चौहान की कहानी देखेअक्षय अभिनीत फिल्म पृथ्वीराज 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगीफिल्म को बनाने में कुल 300 करोड़ की लागत आई है

मुंबईः यशराज के बैनर तले निर्मित अक्षय कुमार की अगली फिल्म पृथ्वीराज जल्द रिलीज होने के लिए तैयार है। सोमवार फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया गया। इस मौके पर अक्षय कुमार ने फिल्म से जुड़ने को लेकर बातें की हैं। अभिनेता ने कहा कि जैसे ही उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी, तुंरत हां बोल दिए। 

अक्षय ने कहा,  'मैं चाहता हूं कि हर कोई सम्राट पृथ्वीराज चौहान की कहानी देखे। जब मुझे फिल्म सुनाई गई, तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए और मैंने इसके लिए तुरंत हां कह दी। पृथ्वीराज अभिनेता ने आगे कहा कि  यह एक उत्कृष्ट पटकथा है, एक सच्ची खोज है जो इतिहास, देशभक्ति, उन मूल्यों का चित्रण करती है, जिन्हें हमें जीना चाहिए और प्रेम की एक ऐसी कहानी भी बताती है जो बहुत ही दुर्लभ है।

फिल्म की यूएसपी के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा, “इसमें वह सब कुछ है जिसके लिए मैं एक दर्शक के रूप में सिनेमाघरों में जाना चाहता हूं, और इसका एक बड़ा पैमाना भी है जिसका इस तरह का ऐतिहासिक हकदार है। मैं इस अवसर को खोने नहीं दिया क्योंकि किसी भी अभिनेता के लिए किसी ऐसे व्यक्ति को चित्रित करना वास्तव में सम्मान की बात है जिसने भारत के लिए इतना कुछ किया है जिसे हम जानते हैं। ”

अक्षय की पृथ्वीराज निडर और पराक्रमी सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता पर आधारित है। अक्षय फिल्म में इस महान योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने घोर के आक्रमणकारी मुहम्मद से भारत की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी थी। फिल्म को सुप्रसिद्ध निर्देशक डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने निर्देशित किया है। फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे बनाने में कुल 300 करोड़ खर्च हुए हैं।

 

 

टॅग्स :अक्षय कुमारपृथ्वीराज चव्हाणहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!