लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार रोज क्यों पीते थे गौमूत्र, एक्टर ने किया खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 11, 2020 09:51 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुपरस्टार रजनीकांत के बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी पॉपुलर एडवेंचर शो इनटू द वाइल्ड में नजर आएंगे

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार फैंस के दिलों में राज करते हैंअक्षय कुमार अपनी एक्टिंग, एक्शन और फिटनेस के लिए खासतौर पर जाने जाते हैं।

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार फैंस के दिलों में राज करते हैं। अक्षय कुमार अपनी एक्टिंग, एक्शन और फिटनेस के लिए खासतौर पर जाने जाते हैं। अब अक्षय एक बार फिर से फैंस के बीच धमाल मचाने वाले हैं।  डिस्कवरी चैनल का प्रसिद्ध शो मैन वर्सेस वाइल्ड के जरिए अक्षय धमाल करेंगे। मैन वर्सेस वाइल्ड में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं।हाल ही में अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन रखा और इस शो को लेकर बात की।

इंस्टाग्राम के इस लाइव सेशन में अक्षय के साथ हुमा कुरैशी और बेयर ग्रिल्स भी नजर आए। खास बात ये हुई कि इस लाइव सेशन के दौरान हुमा ने अक्षय से कई मजेदार सवाल पूछे। हुमा ने अक्षय से ये भी पूछा कि बेयर ग्रिल्स ने उन्हें हाथी के मल से जुड़ी चीज को खाने के लिए कैसे मनाया?

इस पर बात करते हुए अक्षय ने कहा कि मैं ज्यादा परेशान नहीं था, क्योंकि आयुर्वेदिक कारणों के चलते मैंने रोज गाय का मूत्र भी पीया है। तो इसके चलते मुझे कोई खास परेशानी नहीं हुई, अक्षय की इस बात को लेकर बीयर ने कहा कि आप ही हैं जो गाय के मूत्र पीने को आसान चीज कह रहे हैं।

इसके साथ ही इस सेशन के दौरान अक्षय मूंछों के साथ भी नजर आए। अक्षय से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे एक नई फिल्म के लिए ये लुक अपना रहे हैं। तो उन्होंने कहा कि मेरे पास ऑप्शन था कि मैं इस फिल्म के लिए फेक मूंछें उगा लूं। लेकिन मैंने रियल मूंछों का ऑप्शन ही चुना। अक्षय ने कहा कि हालांकि मेरे परिवार को मेरा ये लुक पसंद नहीं आया है

खिलाड़ी कुमार शो में 11 सितंबर को रात 8 बजे और 14 सितंबर को रात 8 बजे डिसकवरी चैनल पर नजर किया जाएगा।आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने अपने इस खास शो की शूटिंग 30 जनवरी को बेयर ग्रिल्स के साथ कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में की थी।  ये शूटिंग करीब 6 घंटे तक चली थी। अक्षय से पहले बेयर ग्रिल्स ने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ भी बांदीपुर टाइगर रिजर्व में शूटिंग की थी। इससे पहले पीएम मोदी 12 अगस्त 2019 को शो में नजर आ चुके हैं। 

टॅग्स :अक्षय कुमारहुमा क़ुरैशी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी