लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार अभिनीत 'बेल बॉटम' अगस्त में हो सकती है रिलीज, जासूसी थ्रिलर से भरपूर है फिल्म

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 11, 2021 14:05 IST

अभय कुमार अभिनीत फिल्म बेल बॉटम के बारे में खबर है कि फिल्म अगस्त में रिलीज होगी । हालांकि कोरोना के काऱण फिल्म की रिलीज डेट को लेकर निर्मात-निर्देशक दुविधा में है ।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार अभिनीत फिल्म अगस्त मध्य में हो सकती है रिलीज अक्षय कुमार की बेल बॉटम एक जासूसी थ्रिलर है इस फिल्म में हुमा कुरैशी, लारा दत्ता और वाणी कपूर भी नजर आएंगी

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था । शायद अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है । बताया जा रहा है कि बेल बॉटम फिल्म अगस्त में रिलीज हो सकती है । हालांकि पहले खबर थी कि फिल्म 27 जुलाई को रिलीज की जाएगी लेकिन कोरोना के कारण, अभी भी सिनेमा हॉल को खोलने पर स्थिति स्पष्ट नहीं है । अब बताया जा रहा है कि उनकी फिल्म अगस्त में रिलीज हो सकती है । ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार , बेल बॉटम फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बारे में पुनर्विचार किया जा सकता है । 

 जब फिल्म को अगस्त के बीच में रिलीज करने के बारे में पूछा गया तो राजस्थान के एक मल्टीप्लेक्स के मालिक राज बंसल ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुझे नहीं लगता कि 27 जुलाई तक सिनेमाघर पूरी तरह से खुलेंगे इसलिए संभव है कि बेल बॉटम 13 अगस्त को रिलीज हो ।

जबकि फिल्म के निर्माता वासु भगनानी अभी तक रिलीज की तारीख के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है । यूनिट के करीबी सूत्र ने कहा कि बेल बॉटम पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है क्योंकि देश में कोरोना के मद्देनजर सिनेमाघरों को नहीं खोला गया है इसीलिए निर्माता इस पर विचार कर रहे हैं कि फिल्म को रिलीज के लिए उचित समय कौन-सा रहेगा । 

अक्षय कुमार अभिनीत यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है । पिछले साल कोरोना लॉकडाउन के दौरान फिल्म बेल बॉटम का नाम सामने आया था । अक्षय कुमार और टीम  पिछले साल फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए भारत से बाहर गए थे और स्टार कास्ट ने लॉकडाउन के दौरान इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी । सितंबर में स्कॉटलैंड के ग्लासगो में इसकी शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी और प्रशंसक अक्षय कुमार के डैपर रेट्रो लुक को देखकर काफी उत्साहित हुए थे । 

यह फिल्म एक जासूसी थ्रिलर पर आधारित है ।  फिल्म  में हुमा कुरैशी, लारा दत्ता और वाणी कपूर मुख्य किरदार में है । रणजीत तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग में कोरोना नियमों का पूरा ध्यान रखा गया था ।  

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिपकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच