लाइव न्यूज़ :

थिएटर में नहीं जा रहे दर्शक, बोले अक्षय- मुझे अपनी फीस 30% से 40% तक कम करनी है, मानी अपनी ये गलती

By अनिल शर्मा | Updated: November 14, 2022 09:48 IST

अक्षय शनिवार को एचटीएलएस 2022 के समिट में साउथ एक्टर राम चरण के साथ शामिल हुए थे। यहां अक्षय कुमार ने हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्यों नहीं चल रही हैं, इस सवाल का बेबाकी से जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय शनिवार को एचटीएलएस 2022 के समिट में साउथ एक्टर राम चरण के साथ शामिल हुए थे। अक्षय कुमार ने कहा कि अगर दर्शक थिएटर में नहीं आ रहे हैं तो ये दर्शकों की नहीं हमारी गलती है।''अक्षय कुमार ने कहा, फिल्म इंडस्ट्री को अपने मौजूदा सिस्टम को खत्म करना होगा ।

नई दिल्लीः पिछले कुछ समय से बॉलीवुड फिल्मों के ना चलने, दर्शकों के थिएटर तक ना पहुंचने को लेकर अक्षय कुमार ने फिल्म आउटिंग की लागत घटाने और दर्शकों को थिएटर तक लाने के तरीकों पर जोर दिया। अक्षय ने कहा कि अभिनेता, निर्माता और थिएटरों को इस दिशा में बहुत चीजें करनी चाहिए।

अक्षय ने अपनी फीस तक कम करने की बात कही। उन्होंने कहा, मैं आपको बता दूं कि मैं अपनी फीस 30-40% तक कम करना चाहता हूं। थिएटरों को यह समझने की जरूरत है कि यह मंदी का समय भी है। दर्शकों के पास मनोरंजन पर खर्च करने के लिए सीमित पैसे हैं। इसलिए सब कुछ बदलना होगा। अक्षय ने कहा कि "हमें अपनी फीस, फिल्म बनाने...की लागत हर चीज पर काम करने की जरूरत है।"

हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में बोलते हुए अक्षय कुमार ने इस बात को माना कि  "फिल्म इंडस्ट्री को अपने मौजूदा सिस्टम को खत्म करना होगा और दोबारा दर्शकों का दिल जीतने के लिए हमें कुछ नया करने की जरूरत है।"

अक्षय शनिवार को एचटीएलएस 2022 के समिट में साउथ एक्टर राम चरण के साथ शामिल हुए थे। यहां अक्षय कुमार ने हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्यों नहीं चल रही हैं, इस सवाल का जवाब देते हुए ये बातें कहीं। बकौल अक्षय कुमार, 'चीजें बदल गई हैं। दर्शक कुछ अलग चाहते हैं। हमें बैठकर सोचना चाहिए कि और दर्शकों को वही दें जो वे देखना चाहते हैं। अगर वे नहीं आ रहे हैं तो ये दर्शकों की नहीं हमारी गलती है।''

अक्षय कुमार ने आगे कहा कि हमें अपने बनाए हुए सिस्टम को तोड़ना होगा और फिर से शुरुआत करनी होगी। दर्शकों किस तरह का सिनेमा चाहते हैं उसपर सोचना चाहिए। अभिनेता ने कहा कि मैं पूरी तरह से अलग से शुरुआत करना चाहता हूं और मैंने ऐसा करना शुरू भी कर दिया है। अक्षय ने माना कि महामारी के दौरान दर्शकों की पसंद तेजी से बदली है।

टॅग्स :अक्षय कुमारहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!