लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन हैं जसवंत सिंह गिल जिसका किरदार निभाने जा रहे अक्षय कुमार ?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2022 16:13 IST

अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘भारत के 33 वर्ष पहले के कोयला खदान बचाव अभियान को याद करने के लिए, प्रह्लाद जोशी जी आपका धन्यवाद। एक फिल्म में सरदार जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाना मेरे लिए गर्व की बात है। इसकी कहानी अलग है।’’

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय फिल्म में खनन इंजीनियर जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाने जा रहे हैं।गिल ने पश्चिम बंगाल के रानीगंज क्षेत्र में बाढ़ग्रस्त खदान से 64 लोगों की जान बचाई थी।

मुंबईः अभिनेता अक्षय कुमार ने बुधवार को कहा कि वह एक आने वाली फिल्म में खनन इंजीनियर जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाने जा रहे हैं, जिन्होंने पश्चिम बंगाल में 1989 में एक बाढ़ग्रस्त खदान से 64 मजदूरों को बचाया था। अभिनेता ने केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के ट्वीट के जवाब में यह बात लिखी। मंत्री ने देश के पहले खदान बचाव अभियान के 33 वर्ष पूरे होने के मौके पर गिल को याद किया।

अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘भारत के 33 वर्ष पहले के कोयला खदान बचाव अभियान को याद करने के लिए, प्रह्लाद जोशी जी आपका धन्यवाद। एक फिल्म में सरदार जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाना मेरे लिए गर्व की बात है। इसकी कहानी अलग है।’’

कौन हैं जसवंत सिंह गिल?

अमृतसर निवासी, गिल ने 1989 में अपनी बहादुरी के कार्य के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए थे। उन्होंने पश्चिम बंगाल के रानीगंज क्षेत्र में बाढ़ग्रस्त खदान से 64 लोगों की जान बचाई थी। गिल का निधन 80 वर्ष की उम्र में 2019 में हो गया था। फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है जिसका नाम अभी घोषित नहीं किया गया है। टीनू सुरेश देसाई इस फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं जिन्होंने अक्षय अभिनीत ‘रुस्तम’ का निर्देशन किया था।

प्रोडक्शन बैनर ने ट्वीट में कहा, ‘‘उन्हें (जसवंत सिंह गिल को) आज याद करने के लिए प्रह्लाद जोशी जी का धन्यवाद। शक्तिशाली नायक जमीन पर रहकर काम करते हैं, पर उन्होंने जमीन के नीचे जाकर कई लोगों की जान बचाई।’’

उसने कहा, ‘‘गर्व के साथ, हम दिवंगत सरदार जसवंत सिंह गिल के भारत के पहले कोयला खदान बचाव के वीरतापूर्ण कार्य को आप तक ला रहे हैं।’’ इस महीने की शुरुआत में अक्षय ने घोषणा कि थी कि वह महेश मांजरेकर की मराठी फिल्म “वेडाट मराठे वीर दौड़ले सात” में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाने वाले हैं। 

टॅग्स :अक्षय कुमारहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम