लाइव न्यूज़ :

शूटिंग में बार-बार उतर जाती थी अक्षय कुमार की साड़ी, आसान नहीं था 'लक्ष्मी बॉम्ब' के किरदार में ढलना

By अमित कुमार | Updated: June 30, 2020 08:49 IST

अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' के अलावा सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा', अजय देवगन की 'भुजः द प्राइड', आलिया भट्ट-पूजा भट्ट, संजय दत्त की 'सड़क 2' भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय ने बताया कि 30 साल के करियर में 150 फिल्मों में काम करने के बावजूद उनके लिए यह रोल आसान नहीं था।लक्ष्मी बॉम्ब का इंतजार फैंस भी लंबे समय से बेसब्री के साथ कर रहे थे। फिल्म में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

कोरोना वायरस के कारण काफी समय तक देश भर में लॉकडाउन रहा। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। ना फिल्मों की शूटिंग हो पा रही है और ना ही कोई फिल्म रिलीज हो पा रही है। अभी इस महीने रिलीज होने वाली फिल्में पर्दे पर नहीं आ पाई है और इससे आगे का फिल्म रिलीज शेड्यूल भी गड़बड़ हो गया है। ऐसे में अब ज्यादा से ज्यादा फिल्मों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है।

अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब को भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के एक्टर अक्षय कुमार ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर करके दी। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, लक्ष्मी बॉम्ब फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो अपने घरों में आराम से देखिए। दो बातें गारंटी के साथ कह सकता हूं। हंसोगे भी और डरोगे भी। सिर्फ डिज्नी हॉटस्टार पर।

150 फिल्मों में काम करने के बावजूद अक्षय के लिए आसान नहीं था रोल

शूटिंग के दौरान के अनुभव को लेकर अक्षय ने बताया कि 30 साल के करियर में 150 फिल्मों में काम करने के बावजूद उनके लिए यह रोल आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि मैंने कभी इतने रीटेक्स नहीं दिए जितने मैंने इस फिल्म के लिए दिए हैं। शूटिंग के दौरान बार-बार मेरी साड़ी खुल जाया करती थी।लक्ष्मी बॉम्ब ने मुझे जेंडर इक्वालिटी को लेकर काफी संवेदनशील बनाया है। बता दें कि लक्ष्मी बॉम्ब का इंतजार फैंस भी लंबे समय से बेसब्री के साथ कर रहे थे। 

22 मई को रिलीज होने वाली थी फिल्म

फिल्म में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी अहम भूमिका निभा रहे हैं। पहले फिल्म को 22 मई को रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। फिल्म 'लक्ष्मी बम' के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। 

टॅग्स :अक्षय कुमारकिआरा आडवाणीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!