लाइव न्यूज़ :

यूके शिफ्ट होने जा रहे अक्षय कुमार!, अभिनेता ने किया दावा- खरीदेंगे अपना निजी विमान

By अनिल शर्मा | Updated: September 25, 2021 13:48 IST

कमाल आर खान यानी केआरके ने इस बात का दावा किया है कि अक्षय कुमार यूनाइटेड किंगडम यानी यूके में शिफ्ट होने का पूरा प्रबंध कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेआरके ने दावा किया है किअक्षय कुमार कनाडा की बजाय यूके शिफ्ट होने जा रहे हैंकेआरके ने यह भी लिखा कि उनकी वजह से गूगल अब अक्षय को भारतीय कनाडाई अभिनेता बताने लगा है

मुंबईः कनाडा की नागरिकता को लेकर अक्षय कुमार की सोशल मीडिया पर अक्सर फजीहत होती रहती है। अब एक अभिनेता ने दावा किया है कि वह कनाडा की बजाय यूके यानी ब्रिटेन में शिफ्ट होने जा रहे हैं। अभिनेता ने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

कमाल आर खान यानी केआरके ने इस बात का दावा किया है कि अक्षय कुमार यूनाइटेड किंगडम यानी यूके में शिफ्ट होने का पूरा प्रबंध कर लिया है। वहीं एक अन्य ट्वीट में ना सिर्फ अक्षय कुमार बल्कि करण जौहर और अजय देवगन को स्वार्थी बताते हुए कहा था कि अगर भारत में कुछ बड़ा होता है तो ये सभ देश छोड़ भाग जाएंगे।

केआरके ने ट्वीट में लिखा- मैं दुनिया को बताना चाहता हूं कि कनाडा का पासपोर्ट होने के बावजूद भी अक्षय ने यूनाइटेड किंगडम शिफ्ट करने की पूरी व्यवस्था कर ली है। केआरके ने आगे लिखा- उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि यूके भारत के पास है और कनाडा बहुत दूर है। यहां तक ​​कि अक्की भी ब्रिटेन में प्राइवेट जेट खरीदने जा रहा है।

इससे पहले कमाल राशिद खान ने एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी थी कि ये उनकी बातों का ही असर है कि गूगल जो पहले अक्षय कुमार को भारतीय अभिनेता बताता था, अब भारतीय कनाडाई अभिनेता बता रहा है।

केआरके ने ट्वीट किया, "#TheBrandKRK अभियान से पहले, Google अक्षय कोभारतीय अभिनेता बता रहा था और अब Google उन्हें भारतीय कनाडाई अभिनेता बता रहा है! ये है #DrKRK का जलवा और ताकत! मैंने वो कर दिखाया जो पूरा भारतीय मीडिया नहीं कर पाया। हम जिसके पीछे लग जाते हैं, उसकी जिंदगी बना देते हैं।"

टॅग्स :अक्षय कुमारकमाल आर खानअजय देवगनकरण जौहरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!