लाइव न्यूज़ :

कलाकारों की मदद के लिए RSS से जुड़ी संस्था को अक्षय कुमार ने दिए 50 लाख रुपए, लोगों से की ये अपील

By अनिल शर्मा | Updated: July 23, 2021 09:29 IST

संस्कार भारती महामारी के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे कलाकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए धन जुटा रहा है। इसके लिए हाल ही में भारतीय जनता पार्टी सांसद एवं गायक हंसराज हंस की अध्यक्षता में एक समिति 'पीर पराई जाणे रे' का गठन किया गया था। कलासाधकों की सहायता के लिए निर्मित समिति के अध्यक्ष प्रसिद्ध सूफी गायक व सांसद हंसराज हंस तथा सचिव भूपेंद्र कौशिक हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देआर्थिक संकट का सामना कर रहे कलाकारों के लिए अक्षय कुमार ने 50 रुपए दिएमनोज तिवारी ने 10 लाख रुपए की मदद कीहंसराज हंस की अध्यक्षता में एक समिति 'पीर पराई जाणे रे' का गठन किया गया है जिसके तहत कलाकारों की मदद के लिए चंदे जुटाए जा रहे हैं

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच संघर्ष कर रहे कलाकारों की मदद के लिए 50 लाख रुपये का दान दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध संस्कार भारती ने गुरुवार को यह जानकारी दी। संगठन ने एक बयान में कहा कि प्रसिद्ध पार्श्व स्वर कलाकार हरीश भिमानी ने भी जरूरतमंद कलाकारों की मदद के लिए 5 लाख रुपये का योगदान दिया। मालूम हो कि दिल्ली से सांसद व लोक गायक मनोज तिवारी ने भी इस मुहिम को अपना समर्थन व सहयोग देते हुए 10 लाख रुपये देने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। इसके साथ ही महाभारत के 'मै समय हूं'' को आवाज देने वाले मशहूर उद्घोषक हरीश भिमानी ने भी पांच लाख रुपये दी है। अक्षय कुमार ने कला जगत की अन्य तमाम हस्तियों से इसके लिए आगे आने की अपील की है।

मालूम हो कि संस्कार भारती महामारी के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे कलाकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए धन जुटा रहा है। इसके लिए हाल ही में भारतीय जनता पार्टी सांसद एवं गायक हंसराज हंस की अध्यक्षता में एक समिति 'पीर पराई जाणे रे' का गठन किया गया था। कलासाधकों की सहायता के लिए निर्मित समिति के अध्यक्ष प्रसिद्ध सूफी गायक व सांसद हंसराज हंस तथा सचिव भूपेंद्र कौशिक हैं। 

संस्कार भारती ने हाल ही में कलाकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए धन जुटाने की अपनी पहल के तहत एक डिजिटल संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में पंडित बिरजू महाराज, अमजद अली खान, सोनल मानसिंह, सोनू निगम,  मालिनी अवस्थी, मनोज मुंतशीर, अक्षय कुमार सहित कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हुई थीं। 

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिपमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच