लाइव न्यूज़ :

पति अक्षय कुमार संग अस्पताल से लौटते हुए ट्विकंल खन्ना का वीडियो वायरल, कहा- मुझे कोरोना नहीं है

By अमित कुमार | Updated: March 29, 2020 13:54 IST

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्विकंल खन्ना पति अक्षय कुमार संग अस्पताल से लौटती नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए 25 करोड़ रुपये का दान दिया है।वीडियो में अक्षय कुमार मुंह पर मास्क लगाकार ड्राइविंग कर रहे हैं।

मौजूदा समय में पूरी दुनिया कोरोना वायरस को हराने के लिए एकजुट प्रयास में जुटी हुई है। भारत में इस महामारी ने अब तेजी से अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने इससे निपटने के लिए 25 करोड़ रुपये का दान दिया है। वहीं सोशल मीडिया पर उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्विकंल खन्ना पति अक्षय कुमार संग अस्पताल से लौटती नजर आ रही हैं। 

इस दौरान अक्षय कुमार मुंह पर मास्क लगाकार ड्राइविंग कर रहे हैं। ट्विकंल वीडियो शेयर करते हुए कहती है, 'रविवार सुबह के 10.30 बजे हैं। रोड खाली है, मुझे कुछ कबूतर दिखाई दे रहे हैं। मेरे बगल में मेरा ड्राइवर बैठा है और हम अस्पताल से लौट रहे हैं। नहीं मुझे कोरोना वायरस नहीं है, इंसान को अस्पताल में और दूसरे काम भी होते हैं। मेरा पैर टूट गया हैं।'

बता दें कि भारत में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 979 तक पहुंच गई जबकि मृतकों का आंकड़ा 25 तक पहुंच गया। मंत्रालय ने मौत के छह नए मामले दर्ज किए। दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और तेलंगाना में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। 

इस तरह, कोरोना वायरस संक्रमण से देशभर में अब तक महाराष्ट्र में छह, गुजरात में चार, कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश में दो और दिल्ली में भी दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक संक्रमित की जान गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअक्षय कुमारट्विंकल खन्नाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!