लाइव न्यूज़ :

अपनी फीस से 30 करोड़ कम करने की खबर को अक्षय कुमार ने बताया फेक, कहा- सुबह उठते ही ऐसी खबर आए तो...

By अनिल शर्मा | Updated: June 14, 2021 17:35 IST

अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म बेलबॉटम और सूर्यवंशी को लेकर काफी चर्चा में है। बेलबॉटम सिनेमाघरों में 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से फिल्म की रिलीज टल गई।

Open in App
ठळक मुद्देचर्चा थी कि अक्षय कुमार ने बेलबॉटम फिल्म के लिए 117 करोड़ रुपये फीस ली हैएक खबर में दावा किया गया कि प्रोड्यूसर्स की गुजारिश पर अपनी फीस 30 करोड़ रुपये कम कर दीबेलबॉटम सिनेमाघरों में 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने उस खबर पर हैरानी जताई है जिसमें ये दावा किया गया था उन्होंने अपनी फीस में से 30 करोड़ की कटौती की है। गौरतलब है कि एक न्यूज पोर्टल ने ये दावा किया था कि अक्षय कुमार ने बेल बॉटम फिल्म के लिए फीस से 30 करोड़ रुपए कम किए हैं।

खबर की लिंक को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, सुबह उठते ही इस तरह के फर्जी खबरें सामने आए हैं तो कैसा लगता है। इस फिल्म को वाशु भगनानी ने प्रोड्यूस किया है। वाशु ने भी इस खबर को फेक बताया है। उन्होंने ट्वीट किया - इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की चर्चा थी कि अक्षय कुमार ने बेलबॉटम फिल्म के लिए 117 करोड़ रुपये फीस ली है। एक न्यूज पोर्टल ने इसको लेकर खबर प्रकाशित की और लिखा कि अक्षय ने फिल्म के बजट में इजाफा होने और रिलीज को लेकर अनिश्चतता के चलते प्रोड्यूसर्स की गुजारिश पर अपनी फीस 30 करोड़ रुपये कम कर दी।

अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म बेलबॉटम और सूर्यवंशी को लेकर काफी चर्चा में है। बेलबॉटम सिनेमाघरों में 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से फिल्म की रिलीज टल गई। फिल्म के निर्माता इसको ओटीटी पर रिलीज नहीं करना चाहते हैं। वहीं सूर्यवंशी भी लॉकडाउन के चलते अधर में लटकी हुई है। 

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच