लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने अपने जन्म दिन पर 'वेलकम-3' फिल्म की घोषणा की, टीजर भी शेयर किया, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 9, 2023 17:40 IST

फिल्म के 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। इस श्रृंखला की पहली फिल्म ‘वेलकम’ 2007 में और दूसरी फिल्म ‘वेलकम बैक’ 2015 में रिलीज हुई थी। दोनों का निर्देशन अनीस बज़्मी ने किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार ने अपने जन्म दिन पर 'वेलकम-3' फिल्म की घोषणा कीअक्षय कुमार ने एक्स पर एक वीडियो भी शेयर कियाफिल्म के 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना

Welcome 3 Teaser: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने जन्म दिन पर 'वेलकम-3' फिल्म की घोषणा की। इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट का निर्देशन अहमद खान करेंगे। अक्षय कुमार ने इसकी घोषणा एक्स पर की। एक पोस्ट में अक्षय ने कहा, ‘खुद को और आप सभी को आज जन्म दिन का उपहार दिया है। अगर आप इसे पसंद करते हैं और धन्यवाद देते हैं, तो मैं कहूंगा वेलकम(3) वेलकम टू दजंगल।’

अक्षय कुमार ने एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें फिल्म की झलक दिखाई देती है। ‘वेलकम टू द जंगल’ शीर्षक वाली इस फिल्म में अभिनेता संजय दत्त, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, परेश रावल, राजपाल यादव, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडीज, तुषार कपूर, और अभिनेत्री लारा दत्ता तथा दिशा पटानी विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे। शुरुआती क्लिप से साफ है कि 'वेलकम-3' का प्लॉट जंगल में घटी कहानी पर रचा गया है।

इसमें गायक दलेर मेहंदी और मीका सिंह भी होंगे। फिल्म के 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। इस श्रृंखला की पहली फिल्म ‘वेलकम’ 2007 में और दूसरी फिल्म ‘वेलकम बैक’ 2015 में रिलीज हुई थी। दोनों का निर्देशन अनीस बज़्मी ने किया था। 

2007 में आई वेलकम में अक्षय के साथ अनिल कपूर, नाना पाटेकर कैटरीना कैफ और मल्लिका शेरावत भी दिखे थे। फिल्म सुपरहिट रही थी। वेलकम-2 में जॉन अब्राहम ने अभिनय किया था। इसने भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। 

वेलकम 3 में रवीना टंडन और अक्षय की जोड़ी 19 साल बाद बड़े पर्दे पर एक साथ दिखेगी। बता दें कि जन्मदिन के मौके पर अक्षय कुमार शनिवार को महाकाल दरबार भी पहुंचे। अभिनेता अपने जन्मदिन के मौक पर परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने यहां पहुंचे। इस दौरान उनके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन भी महाकाल दरबार में दिखे। अक्षय कुमार ने नंदी हॉल से उन्होंने बाबा महाकाल कि इस दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और बाद में गर्भग्रह के बाहर से भगवान महाकाल का पूजा अर्चना की। 

टॅग्स :अक्षय कुमारहिन्दी सिनेमा समाचारसंजय दत्तबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?