लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार और सलमान खान के प्रशंसकों पर 'दिल बेचारा' के ट्रेलर को डिस्लाइक करने का आरोप, सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा

By अमित कुमार | Updated: July 8, 2020 11:49 IST

दिल बेचारा के ट्रेलर ने रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड बना दिए। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों ने फिल्म के ट्रेलर को नापसंद किया, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज है।

Open in App
ठळक मुद्दे 'दिल बेचारा' के ट्रेलर को डिस्लाइक करने वालों के खिलाफ सुशांत के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।ट्रेलर को डिस्लाइक करने के पीछे अक्षय कुमार और सलमान खान के प्रशंसकों का हाथ बताया जा रहा है। फिल्‍म में सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी के अलावा सैफ अली खान और स्‍वास्तिका मुखर्जी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के ट्रेलर ने सभी की आंखों को नम कर दिया है। फिल्म में जिंदगी जीने की बातें करने वाले सुशांत ने कुछ दिन पहले खुद मौत को गले लगा लिया था। इस घटना के बाद बॉलीवुड में नोपोटिज्म को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई। इंडस्ट्री में बिना पहचान वाले लोगों के साथ भेद-भाव की बातें खुलकर बाहर आने लगी। 

सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' का ट्रेलर यूट्यूब पर सिर्फ 98 मिनट में 1 मिलियन लाइक्स पार करने वाला दुनिया का पहला विडियो बन गया। लेकिन इसके बावजूद सुशांत के फैंस ट्रेलर को डिस्लाइक करने वालों पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। सुशांत के इस फिल्म का ट्रेलर को डिस्लाइक करने के पीछे अक्षय कुमार और सलमान खान के प्रशंसकों का हाथ बताया जा रहा है। 

डिस्लाइक करने वालों पर भड़के सुशांत के फैंस

'दिल बेचारा' के ट्रेलर को डिस्लाइक करने वालों के खिलाफ सुशांत के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक फैन ने इस पर लिखा, 'सुनो, ये जो भी #DilBecharaTrailer पर डिस्लाइक कर रहे हैं न, घंटा फर्क नहीं पड़ता है हमको। 6.2 मिलियन लाइक्स में ये 22 हजार आसपास भी नहीं हैं। इससे तो बस ये पता चलता है कि तुम कितने ... हो। लगे रहो चमचों। अब देखना तुमलोग नेपोटिज्म का क्या बजाएंगे हम।'

ट्रेलर को मिल रहा है भरपूर प्यार

फिल्‍म में सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी के अलावा सैफ अली खान और स्‍वास्तिका मुखर्जी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्‍म 'द फॉल्‍ट इन ऑवर स्‍टार्स' का हिंदी अडैप्‍शन है। फिल्म को 24 जुलाई को डिजिटली रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर को फैंस से खासा प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी स्टारर इस फिल्म के नाम का हैशटैग जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसंजना सांघीबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!