लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव में बीजेपी से चुनाव लड़ेंगे अभय खन्ना, पंजाब की इस खास सीट से उतर सकते हैं मैदान में!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 15, 2019 11:47 IST

गुरदासपुर की सीट बीजेपी के लिए बेहद खास हुआ करती थी। यहां से एक्टर विनोद खन्ना सांसद थे, उनके निधन के बाद ये बीजपी के हाथ से निकल गई है। लेकिन अब उनके बेटे और एक्टर अक्षय खन्ना यहां से चुनाव लड़ सकते हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 7 चरणों में होनें वालों चुनावों का ऐलान 23 मई को हो जाएगा। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और बाकी सभी पार्टियां जीत के लिए हर एक दम भरती नजर आ रही हैं। बीजेपी ने अभी तक अपने  उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन एक खास सीट को लेकर खबरें जोरों पर हैं , वह है गुरदासपुर की सीट।

गुरदासपुर की सीट बीजेपी के लिए बेहद खास हुआ करती थी। यहां से एक्टर विनोद खन्ना सांसद थे, उनके निधन के बाद ये बीजपी के हाथ से निकल गई है। लेकिन अब उनके बेटे और एक्टर अक्षय खन्ना यहां से चुनाव लड़ सकते हैं।  बीजेपी उन्‍हें विनोद खन्‍ना की ही परंपरागत सीट गुरुदासपुर से उतारने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि अक्षय खन्‍ना गुरदासपुर सीट पर कांग्रेस के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ को चुनौती दे सकते हैं।

वहीं, विनोद की पत्नी कविता चाहती हैं कि वह सीट से चुनाल लड़ें लेकिन पार्टी अक्षय को टिकट देने के मूड में नजर आ रही है।  कहा जा रहा है कि अक्षय से बीजेपी की ओर से इसको लेकर बातचीत भी की जा रही है। 

हालांकि अभी तक एक्टर की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन एक बात साफ है कि अगर अक्षय पिता की सीट से मैदान में उतरते हैं तो उनको विजय जरुर हासिल होगी। अभी तक इस पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है कि वह गुरदासपुर से चुनाव लड़ेंगे कि नहीं। 

सनी दओल अमृतसर से

 खबर के अनुसार सनी  देओल पंजाब के अमृतसर से बीजेपी के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। कहा जा रहा है कि बीजेपी लगातार सनी के संपर्क में है ताकि वह मैदान में उतर सकें। हालांकि सनी की तरफ से भी कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

टॅग्स :अक्षय खन्नालोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar The Revenge: धुरंधर-2 में रणवीर सिंह का लुक जारी?, पोस्टर में अलग दिखे, 19 मार्च को रिलीज?

बॉलीवुड चुस्कीकौन हैं फ्लिपरची? 'धुरंधर' के Fa9la सिंगर ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, उन्होंने अरबिया बिलबोर्ड चार्ट में किया टॉप

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

ज़रा हटकेलाइव डिबेट में 'धुरंधर' पर भड़के अर्नब गोस्वामी, मेकर्स पर लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप, बोले- नहीं देखना चाहते अक्षय खन्ना का डांस | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?