लाइव न्यूज़ :

700 करोड़ के क्लब में पहुंची अक्षय और रजनीकांत की फिल्म '2.0', तोड़ा इन कामयाब फिल्मों का रिकॉर्ड

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 15, 2018 12:23 IST

2.0 box office collections in 2 weeks: फिल्म का हिंदी वर्जन भी धमाकेदार कमाई कर रहा है. '2.0' ने बॉलीवुड की 'संजू', 'पद्मावत', 'टाइगर जिंदा है', 'दंगल' जैसी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के करीब 100 थिएटरों में इस फिल्म की स्क्रीनिंग हो रही है '2.0' ने बॉलीवुड की 'संजू', 'पद्मावत', 'टाइगर जिंदा है', 'दंगल' जैसी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है.

थलाइवा रजनीकांत और खिलाड़ी अक्षय कुमार की मोबाइल रेडिएशन के खतरों से आगाह करती फिल्म '2.0' नित नए रिकॉर्ड बना रही है. शंकर के निर्देशन में लगभग 600 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म हिट हो गई है. इस फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर ली है. भारतीय सिने इतिहास की अबतक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही '2.0' विगत 29 नवंबर को में रिलीज हुई थी और इसने दो सप्ताह के भीतर 700 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है.

इस क्लब में यह साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पहली फिल्म है. ट्रेड एनालिस्ट मनोबल विजयबालन के मुताबिक '2.0' ने अब तक दुनियाभर में 710.98 करोड़ रु. की कमाई कर ली है. फिल्म ने दो हफ्तों के भीतर सिर्फ तमिलनाडु में 166.98 करोड़ रु. का कलेक्शन किया है. मनोबाला के मुताबिक फिल्म ने पहले हफ्ते में 526.86 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे हफ्ते के पहले दिन फिल्म ने 27.31 करोड़, दूसरे दिन 32.57 करोड़, तीसरे दिन 36.45 करोड़, चौथे दिन 39.20 करोड़, पांचवें दिन 17.13 करोड़, छठे दिन 14.66 करोड़ और सातवें दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 16.80 करोड़ की कमाई की.

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म तीसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी रहेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के करीब 100 थिएटरों में इस फिल्म की स्क्रीनिंग हो रही है और तीसरे हफ्ते तक किसी भारतीय फिल्म का वहां के थिएटरों में टिकना एक रिकॉर्ड माना जा रहा है. फिल्म का हिंदी वर्जन भी धमाकेदार कमाई कर रहा है. '2.0' ने बॉलीवुड की 'संजू', 'पद्मावत', 'टाइगर जिंदा है', 'दंगल' जैसी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है.

टॅग्स :2.0बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल