लाइव न्यूज़ :

Video आकाश-श्लोका की शादी में बाराती बनकर नाचे शाहरुख-रणबीर, हार्दिक पांडया ने करण संग लगाया ठुमका

By मेघना वर्मा | Updated: March 10, 2019 14:13 IST

जियो वर्ल्ड सेंटर के भीतर बने कॉरिडोर में बारात के लिए व्यवस्था की गई थी जहां बॉलीवुड संगीतकार विशाल और शेखर के पैर थिरकाने वाले गानों पर लोग झूम रहे थे।

Open in App

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी की चर्चा हर जगह है। शादी में देश और दुनिया के कई बड़ी हस्तियों समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत ली। सेलिब्रिटज ने ना सिर्फ फंक्शन में धमाल मचाया बल्कि बाराती बनकर खूब धूम भी माचाई। 

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे वीडियो में करण जौहर, शाहरुख खान और रणबीर सिंह के साथ मीका सिंह भी दिख रहे हैं। वहीं वीडियो में मीका सिंह गाना गा रहे जिसपर स्टार्स डांस करते हुए भी दिख रहे हैं। इस वीडियो में खुद दूल्हा बने आकाश अंबानी भी नाच रहे हैं। मस्ती के मूड में सभी सितारे फंक्शन को काफी इंज्वॉय कर रहे हैं। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के वारिस आकाश अंबानी, हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता के साथ शनिवार को यहां एक शानदार समारोह में परिणय सूत्र में बंधे। विवाह समारोह देश के सबसे बड़े कॉर्पोरेट घराने के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में नवनिर्मित सम्मेलन केंद्र में संपन्न हुआ। यह केंद्र अंबानी परिवार द्वारा चलाए जा रहे एक स्कूल से मामूली दूरी पर बना हुआ है।

जियो वर्ल्ड सेंटर के भीतर बने कॉरिडोर में बारात के लिए व्यवस्था की गई थी जहां बॉलीवुड संगीतकार विशाल एवं शेखर के पैर थिरकाने वाले गानों पर लोग झूम रहे थे। वहीं कॉफी विद करण के बाद हार्दिक पांडया और करण जौहर एक साथ शादी के फंक्शन में दिख रहे हैं। दोनों ही साथ मिलकर गाने पर डांस कर रहे हैं। करण और हार्दिक पांडया का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कॉफी विद करण पर आए हार्दिक पांडया के बयान पर उनकी खूब खिल्ली उड़ी थी। 

सोशल मीडिया पर नजर आ रही तस्वीरों में आकाश की मां नीता, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, करण जौहर, टाइगर श्रॉफ, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, जूही चावला, गौरी खान, जूही चावला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचई, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, किआरा अडवानी, जाह्नवी कपूर, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, श्वेता नंदा, एश्वर्या राय, विद्या बालन, सचिन तेंदुलकर, करीना कपूर, करीश्मा कपूर, हरभजन सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रजनीकांत, युवराज सिंह, जहीर खान जैसी बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला एवं अन्य झूमते नजर आ रहे हैं। शादी में शामिल हुए अन्य मेहमानों में प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा एवं एन चंद्रशेखरण, बैंक ऑफ अमेरिका, सैमसंग एवं जे पी मॉर्गन के वैश्विक प्रधान कार्यकारी अधिकारियों के नाम शामिल थे। 

टॅग्स :आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादीशाहरुख़ खानकरण जौहररणबीर कपूरहार्दिक पंड्यामीका सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्रिकेटMI vs KKR: 13 साल इंतजार और फल मीठा?, 2013 से लेकर 2020 के बीच 5 बार खिताब जीता, पहले मैच में हार का सिलसिला जारी, हार्दिक पंड्या ने कहा-रोहित और रिकलटन में दम

क्रिकेटMI VS KKR: अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने हार्दिक पांड्या के एक ओवर में ठोके 25 रन, VIDEO

क्रिकेटIPL 2026 से पहले हार्दिक पांड्या से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ने का आग्रह किया गया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल