लाइव न्यूज़ :

करण जौहर की पार्टी में ड्रग्स इस्तेमाल करने का आरोप, NCB चीफ से मिले अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 16, 2020 09:00 IST

अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह स‍िरसा ने एनसीबी के चीफ राकेश अस्थाना मुलाकात की है। उन्होंने करण जौहर और अन्य लोगों के द्वारा मुंबई में अपने घर पर ड्रग पार्टी करने को लेकर जांच और कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह स‍िरसा ने एनसीबी के चीफ राकेश अस्थाना मुलाकात की है।मनजिंदर सिंह स‍िरसा ने एनसीबी चीफ को कुछ सबूत भी सौंपे हैं

सुशांत  सिंह राजपूत के निधन का केस दिन पर दिन उलझता जा रहा है। हाल ही में रिया चक्रवर्ती की चैट सामने आने के बाद इसमें ड्रग्स का एंगल भी सामने आ गया है। रिया के फ़ोन पर मिले व्हाट्सऐप चैट के आधार पर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी पड़ताल शुरू कर दी है और फिलहाल रिया और उनके भाई शौविक 14 दिन की हिरासत में हैं। लेकिन इसी बीच करण जौहर भी विवादों में घिर गए हैं।

 ड्रग मामले में कई और बड़े नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच शिरोमणि अकाली दल (SAD) के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने करण जौहर समेत बॉलीवुड कई बड़ी स्टार्स के खिलाफ शिकायत की है।

 टाइम्स नाउ के मुताबिक, अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह स‍िरसा ने एनसीबी के चीफ राकेश अस्थाना मुलाकात की है। उन्होंने करण जौहर और अन्य लोगों के द्वारा मुंबई में अपने घर पर ड्रग पार्टी करने को लेकर जांच और कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत दी है।

मनजिंदर सिंह स‍िरसा ने एनसीबी चीफ को कुछ सबूत भी सौंपे हैं, जिसके मुताबिक करण जौहर के घर पर ड्रग पार्टी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि शाहिद कपूर 'उड़ता पंजाब' में पूरी दुनिया के सामने सिख युवाओं को नशेड़ी बताते हैं। लेकिन सच्चाई उड़ता बॉलिवुड है।

करण की पार्टी का वीडियो वायरल

इसी बीच करण जौहर की पार्टी का एक साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जब ये वीडियो सामने आया था तो आरोप लगाया गया था कि करण जौहर की पार्टी में ड्रग्स लिया गया था। अब इस पार्टी के फोटो और वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इस पार्टी को लेकर एक बार फिर से फैंस का गुस्सा फूटा है। सुशांत को ड्रगि्या बताने के बाद अब फैंस इस वीडियो को शेयर करके तरह तरह से सवाल कर रहे हैं।

लोगों ने निशाना साधते हुए बॉलीवुड सितारों को नशेड़ी तक कह डाला था। वहीं, विकी कौशल पर ड्रग लेने का आरोप लगाया। इस वीडियो में सभी सितारे काफी अलग अंदाज में दिखे थे। करण जौहर का कहना है कि सभी मस्ती भरे मूड में थे, ना कि ड्रग्स लिया था।

टॅग्स :करण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: एमएस धोनी का रोमांटिक अंदाज, बॉलीवुड के नए 'लवर बॉय', वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2024: शाहरुख खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहले नंबर पर किया कब्जा, अमिताभ बच्चन को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?