लाइव न्यूज़ :

First Look Bhuj The Pride Of India: भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में अजय देवगन का फर्स्ट लुक आया सामने, एयरफोर्स ऑफिसर के रोल में आएंगे नजर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 2, 2020 10:21 IST

अजय देवगन जल्द ही फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगे। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी नायाब फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अजय इन दिनों तान्हा जी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी नायाब फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अजय इन दिनों तान्हा जी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अब अजय एक और नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। अजय जल्द ही फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगे। इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।

फिल्म के फर्स्ट लुक मे अजय शेड्स लगाए भारतीय एयरफोर्स ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं।  उनके पीछे भारतीय झंडे वाला एयरप्लेन खड़ा नजर आ रहा है। अजय का यह लुक बेहद दमदार है। 

पहली बार अजय पर्दे पर एयरफोर्स ऑफिसर के रोल में फैंस से रूबरू होने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए वह एक बार फिर से फैंस का दिल जीतने वाले हैं। फिल्म के डायरेक्टर- राइटर अभिषेक दुधइया ने ट्विटर पर इसे शेयर किया है।

 इसे शेयर कर डायरेक्टर ने लिखा है कि मेरे डायरेक्शन में बन रही भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में लेफ्टिनेंट विजय कार्णिक के तौर पर अजय देवगन के फर्स्ट लुक को प्रस्तुत करना सौभाग्य की बात है। ये फिल्म 14 अगस्त को पर्दे पर रिलीज होगी।

क्या होगी कहानी

ये फिल्म 9171 में हुए भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित होगी। इस युद्ध के दौरान स्क्वैड्रन लीडर विजय कार्णिक भुज एयरपोर्ट पर अपनी टीम के साथ मौजूद थे, यहां कि एयरस्ट्रिप तबाह हो गई थी।

टॅग्स :अजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?