लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड फिल्मों की असफलता पर अजय देवगन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- बहुत समझदार हो गए हैं दर्शक

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 22, 2022 17:08 IST

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने कहा कि जब मैं कोई फिल्म देखता हूं तो मुझे वास्तव में इसका आनंद लेने की जरूरत होती है, चाहे उसमें किसी भी तरह की भावनाएं हों। मुझे लगता है कि मनोरंजक फिल्में बनाना बहुत आसान नहीं है, आपको दर्शकों को ढाई घंटे तक बांधे रखना होता है।

Open in App
ठळक मुद्देअजय देवगन ने कहा कि दर्शक बहुत समझदार हो गए हैं, इसलिए आप उन्हें यूं ही बकवास नहीं कर सकते।अजय देवगन फिल्म अपनी फिल्म दृश्यम 2 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं।

मुंबई: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने पर लगातार चर्चा हो रही है। एक्टर्स से लेकर निर्माता और निर्देशक इस मुद्दे पर खुलकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में बॉक्स ऑफिस पर विफल हो रहीं फिल्मों को लेकर अजय देवगन भी बात करते हुए नजर आए। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने कहा, "बॉटमलाइन मनोरंजन के बारे में है।"

वैरिएटी से बात करते हुए उन्होंने कहा, "जब मैं कोई फिल्म देखता हूं तो मुझे वास्तव में इसका आनंद लेने की जरूरत होती है, चाहे उसमें किसी भी तरह की भावनाएं हों। मुझे लगता है कि मनोरंजक फिल्में बनाना बहुत आसान नहीं है, आपको दर्शकों को ढाई घंटे तक बांधे रखना होता है। और दर्शक बहुत समझदार हो गए हैं, इसलिए आप उन्हें यूं ही बकवास नहीं कर सकते।" 

उन्होंने आगे खा, "जब आप व्यावसायिक सिनेमा में मनोरंजन की बात करते हैं तब भी आपको उन्हें कुछ नया देना होता है। अपने भविष्य को देखते हुए अजय देवगन ने कहा, "मैं ऐसे किरदारों को चुनना चाहता हूं जिन्होंने महान काम किए हैं और महान त्याग किए हैं और लोग उनके बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। इसलिए हमारे पास दो या तीन स्क्रिप्ट हैं जिन पर हम काम कर रहे हैं।"

बताते चलें कि अजय देवगन फिल्म अपनी फिल्म दृश्यम 2 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये फिल्म 18 नवंबर को रिलीज हुई है। फिलहाल, दर्शकों से फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। दृश्यम 2 साल 2017 में आई निशिकांत कामत की हिट थ्रिलर की अगली कड़ी है। यह मोहनलाल अभिनीत इसी नाम से एक मलयालम हिट का रीमेक भी है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। 

टॅग्स :अजय देवगनतब्बू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?