लाइव न्यूज़ :

आठ महीने के आराम के बाद मैदान में उतरे अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त का भी होगा अहम रोल

By अमित कुमार | Updated: November 26, 2020 09:25 IST

अजय देवगन ने अपनी अधूरी फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' की शूटिंग हैदराबाद में शुरू कर दी है। इस फिल्म में अजय के साथ सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त भी नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग उन्होंने लॉकडाउन से पहले ही खत्म कर दी थी।बस महज 10 से 12 दिन का ही काम बाकी है जिसे अजय बहुत ही जल्द खत्म कर लेंगे। फिल्म में सुंदरबेन का रोल सोनाक्षी सिन्हा कर रही हैं।

लगभग आठ महीने तक घर पर ही आराम करने के बाद अभिनेता अजय देवगन ने मंगलवार से फिल्म सेट पर जाकर काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने अपनी अधूरी फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' की शूटिंग हैदराबाद में शुरू की है। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग उन्होंने लॉकडाउन से पहले ही खत्म कर दी थी। बस महज 10 से 12 दिन का ही काम बाकी है जिसे अजय बहुत ही जल्द खत्म कर लेंगे। 

मार्च के महीने में जब कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन लागू हुआ, तब से ही अजय अपने घर पर रहकर दूसरे रचनात्मक कार्य में हिस्सा लेते रहे। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने बेटे युग के साथ मिलकर गीत भी बनाया और कई पटकथाएं भी पढ़ीं, लेकिन अब वह अपने असली काम पर लौटे हैं। उनकी फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' की शूटिंग हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में शुरू है। 

इस फिल्म में अजय भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर विजय कर्णिक का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म की कहानी वर्ष 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान की है। स्क्वाड्रन लीडर विजय कर्णिक पाकिस्तानी सेना की तरफ से तबाह कर दिए गए अपने एयरबेस को भुज में दोबारा बनाते हैं। इस काम में वह सुंदरबेन समेत 300 स्थानीय महिलाओं की मदद लेते हैं। 

सुंदरबेन का रोल सोनाक्षी सिन्हा कर रही हैं। इसमें संजय दत्त भी एक आम नागरिक का अहम रोल निभा रहे हैं, जो युद्ध के दौरान भारतीय सेना की मदद करता है। संजय अपनी शूटिंग एक-दो दिन में ही शुरू कर देंगे।

टॅग्स :अजय देवगनसंजय दत्तसोनाक्षी सिन्हाभुज प्राइड ऑफ़ इंडियाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?