लाइव न्यूज़ :

अजय की दृश्यम 2 ने एडवांस बुकिंग में की 2 करोड़ से ऊपर की कमाई, अबतक 77,105 टिकट की बिक्री, जानें

By अनिल शर्मा | Updated: November 16, 2022 12:55 IST

तरण आदर्श के मुताबिक बुधवार 11 बजे तक फिल्म के पीवीआर में 34,933 टिकट बिक चुके हैं। वहीं इनोक्स (INOX) में 27, 375 टिकट, सिनेपोलिस (CINEPOLIS) में 14,797 टिकट की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देएडवांस बुकिंग में दृश्यम 2 ने करोड़ों रुपए कमा लिए हैं।दृश्यम 2 के अब तक एडवांस बुकिंग में 77,105 टिकट बिक चुके हैं।एडवांस बुकिंग के तौर पर शुक्रवार के लिए 38,485 टिकट बिक चुके हैं।

Drishyam 2 Advance Booking: अजय देवगन की बहुप्रतिक्षित फिल्म दृश्यम 2 रिलीज के लिए तैयार है। सात साल पहले आई दृश्यम का दूसरा पार्ट 18 नवंबर को रिलीज हो रहा है जिसका निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। फिल्म 2015 की दृश्यम की अगली कड़ी है, जो मोहनलाल की दृश्यम की आधिकारिक रीमेक थी। यह उस समय बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और इसे अत्यधिक सकारात्मक समीक्षा भी मिली थी। अब, अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना समेत टीम एक और मनोरंजक और रहस्यमयी कहानी के साथ वापस आ गए हैं।

दर्शकों को भी इसका बेसब्री से इंतजार था। यही वजह है कि एडवांस बुकिंग में फिल्म ने करोड़ों रुपए कमा लिए हैं। एडवांस बुकिंग की बात करें तो दृश्यम 2 की टिकट विंडो पर अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया है कि दृश्यम 2 के अबतक एडवांस बुकिंग में 77,105 टिकट बिक चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा पीवीआर के टिकट शामिल हैं।

तरण आदर्श के मुताबिक बुधवार 11 बजे तक फिल्म के पीवीआर में 34,933 टिकट बिक चुके हैं। वहीं इनोक्स (INOX) में 27, 375 टिकट, सिनेपोलिस (CINEPOLIS) में 14,797 टिकट की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। कुल 77, 105 टिकट बेचे जा चुके हैं। दिन के हिसाब से बात करें तो, शुक्रवार के लिए 38,485, शनिवार के लिए 22,879 तो रविवार के लिए 15,741 टिकटों की बिक्री हुई है।

ऐसे में एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 2 करोड़ से उपर की कमाई कर चुकी है। अगर एक टिकट की कीमत 300 रुपए भी मान लिए जाएं तो  77, 105 टिकट का कुल मूल्य 23,131, 500 रुपए होता है। 

मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 2’ के हिंदी रीमेक में अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री तब्बू के अलावा अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे। अजय और तब्बू इस फिल्म में वे पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। अक्षय ‘दिल चाहता है’, ‘हंगामा’, ‘रेस’ और ‘मॉम’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। फिल्म के पहले संस्करण का निर्देशन दिवंगत निशिकांत कामत ने किया था। यह 2013 की मलयालम फिल्म दृश्यम का हिंदी रीमेक था। इसबार निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है।

टॅग्स :अजय देवगनअक्षय खन्नाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम