लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन ने मीडिया और परिवार के साथ मनाया जन्मदिन, देखें फोटो

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 3, 2019 09:00 IST

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने मंगलवार को अपनी जिंदगी की हाफ सेंचुरी पूरी की

Open in App

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने मंगलवार को अपनी जिंदगी की हाफ सेंचुरी पूरी की. 2 अप्रैल 1969 को जन्मे अजय ने अपने इस खास दिन को अपनी अगली फिल्म 'दे दे प्यार दे' की स्टारकास्ट और मीडिया के साथ मनाया. इस मौके पर अजय को खास तोहफा देते हुए इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया. फिल्म की टीम ने अजय के जन्मदिन को खास बनाने के लिए कोई कमी नहीं रखी. टीम ने उनके लिए स्पेशल केक भी मंगवाया था, जिसे पूरी टीम और मीडिया के साथ मिलकर काटा गया.

सबने मिलकर अजय के लिए बर्थडे सॉन्ग भी गाया. इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें अजय फिल्म 'दे दे प्यार दे' की अपनी को-स्टार्स तब्बू और रकुल प्रीत सिंह के साथ बर्थडे केक काटते नजर आ रहे हैं. अजय देवगन इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. 'दे दे प्यार दे' के अलावा उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'तुर्रम खां', 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' और 'आरआरआर' प्रमुख हैं. काजोल ने अनोखे अंदाज में दी बधाई अजय के 50वें जन्मदिन पर उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा.

फिल्म इंडस्ट्री के साथियों के अलावा फैंस ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी. अजय की वाइफ काजोल ने भी अनोखे अंदाज में अजय को बर्थडे विश किया. काजोल ने अपने ट्विटर हैंडल पर अजय के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''मेरे डैशिंग, नेकदिल और गंभीर दिखने वाले पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं. मैं गंभीरता के साथ आपको आपके इस शुभ दिन पर बधाई देना चाहती हूं और मुझे सच में लगता है कि आप 50 साल की उम्र में और भी गजब के हो गए हो.'' फैंस को दिया खास तोहफा अजय देवगन के फैंस के लिए उनके जन्मदिन पर 'दे दे प्यार दे' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो किसी तोहफे से कम नहीं है.

फिल्म की कहानी एक अधेड़ उम्र के आदमी और उसकी बेटी की उम्र की लड़की के प्यार के ईद-गिर्द घूमती है. इसमें उम्र देखकर प्यार न करने की वकालत गई है. फिल्म में अजय के साथ रकुल प्रीत सिंह और तब्बू के अलावा जावेद जाफरी और आलोक नाथ भी अहम रोल में हैं. फिल्म आगामी 17 मई को रिलीज होने वाली है. इसे अकीव अली ने डायरेक्ट किया है जबकि भूषण कुमार और 'प्यार का पंचनामा' फेम लव रंजन ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. इसकी शूटिंग मनाली में हुई है.

फिल्म के ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि यह एक कल्ट कॉमेडी होने वाली है. हो रही तारीफ ट्विटर पर 'दे दे प्यार दे' के ट्रेलर की जमकर तारीफ हो रही है. एक यूजर ने लिखा है, ''वाह, शानदार, मेरा पेट हंस-हंसकर दुखने लगा है. यकीनन यह एक शानदार रोमांटिक कॉमेडी होगी. अजय देवगन आप बेस्ट हैं, रकुल प्रीत आप सांसें रोक देने वाली लगी हैं. शत प्रतिशत एक ब्लॉकबस्टर होगी.'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''ट्रेलर काफी मजेदार और हंसाने वाला है. अजय देवगन की एक और 100 करोड़ी फिल्म आने वाली है.

अब बस गानों का इंतजार है.'' आलोकनाथ पर लगे के आरोपों पर टिप्पणी से इनकार 'मी टू' कैम्पेन के तहत बलात्कार के आरोप लगने के बाद आलोकनाथ पहली बार फिल्म 'दे दे प्यार दे' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन ने मंगलवार को आलोकनाथ के खिलाफ लगे संबंधित आरोपों पर टिप्पणी करने से मना कर दिया. लेखिका विनता नंदा ने आलोकनाथ पर बलात्कार के आरोप लगाए थे. इसके बाद अभिनेता के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था. निर्माता लव रंजन से जब इस मामले पर सवाल किया गया तो देवगन ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए कहा, ''यह इस पर बात करने के लिए सही जगह नहीं है. जिनकी आप बात कर रहे हैं उन पर आरोप लगने से पहले ही फिल्म पूरी हो गई थी.''

टॅग्स :अजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?