लाइव न्यूज़ :

'बादशाहो' के बाद इलियाना डिक्रूज संग एक बार फिर रोमांस करते नजर आएंगे अजय देवगन, वेब सीरीज में धमाकेदार डेब्यू करने को तैयार

By अमित कुमार | Updated: September 2, 2020 21:02 IST

फिल्मों के बाद अब वेब सीरीज में अजय देवगन अपना जलवा बिखरने को तैयार हैं। 'लूथर' के हिंदी रीमेक से अजय इलियाना डिक्रूज संग रोमांस करते दिखाई देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअजय देवगन इस प्रोजेक्ट के जरिए वेब सीरीज में अपना डेब्यू करेंगे।अजय देवगन ब्रिटिश टीवी सीरीज 'लूथर' के हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका निभाएंगे।अजय देवगन आखिरी बार फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में नजर आए थे।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज जोड़ी एक बार फिर साथ आने के लिए तैयार है। लेकिन इस बार यह जोड़ी किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक वेब सीरीज में साथ दिखाई देगी। 'रेड' और 'बादशाहो' में साथ काम करने के बाद ये दोनों ही कलाकार एक वेब सीरीज के जरिए फैंस के बीच आने वाले हैं। वहीं अजय देवगन इस प्रोजेक्ट के जरिए वेब सीरीज में अपना डेब्यू करेंगे।

रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन ब्रिटिश टीवी सीरीज 'लूथर' के हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। अजय देवगन को यह प्रोजेक्ट इतना पसंद आया कि उन्होंने पहली बार में ही इसे साइन कर लिया। अजय देवगन आखिरी बार फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में नजर आए थे। इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई नए रिकॉर्ड बनाए थे। 

भुज को लेकर चर्चा में अजय देवगन

वहीं अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म भुज को लेकर भी चर्चा में हैं। भुज की कहानी 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है और अजय देवगन इसमें इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर विजय कार्णिक का किरदार निभा रहे हैं। कार्णिक 1971 के युद्ध में भुज के एयरबेस के इंचार्ज थे और पाकिस्तानी की बमबारी के बावजूद उन्होंने एयरबेस को ऑपरेशनल रखा था। 

आनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी भुज

भुज फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। कुछ दिन पहले ही अजय देवगन ने सोनाक्षी के फर्स्ट लुक के अलावा एक अन्य ट्वीट करते हुए लिखा, 'स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक और भुज की बहादुर महिलाओं की अनकही कहानी जल्द ही आपके घरों में आ रही है! पॉपकॉर्न तैयार रखो दोस्त, आ रही है भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया जल्द ही। पहले दिन पहले शो की होगी होम डिलीवरी।       

टॅग्स :अजय देवगनइलियाना डिक्रूज़बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!