लाइव न्यूज़ :

सबरीमाला मंदिर जाने से पहले अजय देवगन ने फर्श पर काटी कई रातें, नंगे पांव चले, इन चीजों को कर दिया था त्याग, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: January 14, 2022 09:43 IST

अजय देवगन लोकेश कनगराज स्टारर कैथी के हिंदी रीमेक में नजर आनेवाले हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले सबरीमाला मंदिर का दौरा किया।

Open in App
ठळक मुद्देअजय देवगन ने केरल के सबरीमाला मंदिर में बुधवार को दर्शन-पूजन कियाअनुष्ठान के लिए अजय देवगन 11 दिनों तक फर्श पर सोए और सात्विक भोजन किया

पथनमथिट्टा (केरल): अभिनेता अजय देवगन ने बुधवार की सुबह सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा स्वामी मंदिर में दर्शन-पूजा किया। रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन पारंपरिक काले वस्त्र पहने, सिर पर अरुमुदी केत्तु लिए अभिनेता अन्य श्रद्धालुओं के साथ पैदल चलकर मंदिर पहुंचे और पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे दर्शन-पूजा किया। देवगन ने मंदिर परिसर में स्थित मलिकाप्पुरम मंदिर में भी पूजा किया। सन्नीधनम देवस्व ओम बोर्ड के अधिकारियों ने अभिनेता को शॉल भेट किया। सबरीमाला मंदिर मकराविलाक्कु त्योहार के लिए 29 दिसंबर से खोला गया है। त्योहार 14 जनवरी को है। 

अजय देवगन लोकेश कनगराज स्टारर कैथी के हिंदी रीमेक में नजर आनेवाले हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले सबरीमाला मंदिर का दौरा किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन ने मंदिर में दर्शन करने से पहले कई अनुष्ठान पूरे किए। अजय कथित तौर पर 11-दिन तक फर्श पर चटाई पर सोए, काले कपड़े पहने, बिना प्याज-लहसुन का शाकाहारी भोजन किया। वे मंदिर भी नंगे पांव ही पहुंचे थे। इसके साथ उन्होंने अनुष्ठान के दौरान शराब का सेवन नहीं किया। अजय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काले कपड़े पहने खुद का एक छोटा वीडियो भी साझा किया था। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा "स्वामी शरणम अयप्पा 🙏।"

सबरीमाला मंदिर 800 साल पुराना है।  यह मंदिर चारों तरफ पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां पहुंचने के लिए 18 पावन सीढ़ियों को पार करना होता है जिनके अलग-अलग मायने होते हैं। श्रद्धालुओं के लिए इस मंदिर को हर साल नवंबर से जनवरी के बीच खोला जाता है। इसके लिए भक्तों को 41 दिनों तक व्रत, साधना, संन्यासी जीवन के साथ साथ कई कठिन नियम का पालन करना होता है। सबरीमाला मंदिर में श्रद्धालु सिर पर पोटली लेकर जाते हैं जिसे इरुमूड़ी कहते हैं। अजय देवगन भी मंदिर सिर पर पोटली लेकर पहुंचे थे।  इस पोटली में भगवान को अर्पित की जाने वाली चीजे होती हैं जिन्हें मंदिर में पुजारी को सौंप देते हैं।

टॅग्स :अजय देवगनहिन्दी सिनेमा समाचारकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल