लाइव न्यूज़ :

मामला बढ़ने पर अजय देवगन ने दी सफाई, बोले- मैं तंबाकू नहीं इलायची का विज्ञापन करता हूं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 15, 2019 08:30 IST

राजस्थान के कैंसर पीड़ित नानाकर्म (40) ने सार्वजनिक रूप से अजय से समाज के हित में तंबाकू का विज्ञापन ना करने की अपील की थी

Open in App
ठळक मुद्देअजय मे कहा है कि जो भी वे विज्ञापन हैं वे इलायची का हैएक्टर मे फैंस को कहा है कि वह सिर्फ यह कर सकते हैं कि अपनी फिल्मों में बेवजह धूम्रपान ना करें

 अजय देवगन ने मंगलवार को कहा कि वह समाज को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने वाली किसी भी चीज़ को बढ़ावा न देने का सचेत प्रयास करते हैं और वह तंबाकू का नहीं इलायची का विज्ञापन करते हैं। कैंसर पीड़ित के अजय से तंबाकू का विज्ञापन ना करने की गुहार लगाने के करीब एक सप्ताह बाद अजय ने मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अजय ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि वह प्रशंसक के सम्पर्क में हैं और वह अपने कॉन्ट्रेक में इस बात का जिक्र करते आए हैं कि वह तंबाकू का प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने हमेशा अपने कॉन्ट्रेक में कहा है कि मैं तंबाकू का प्रचार नहीं करूंगा। जो भी वे विज्ञापन हैं वे इलायची का है और मेरे कॉन्ट्रेक में यह कहा गया है कि इसमें कोई तंबाकू नहीं होगा। इसलिए अगर वही कम्पनी दूसरी चीज भी बेच रही है तो मुझे नहीं पता की क्या कराना चाहिए।’’

अभिनेता ने कहा कि इससे अधिक वह सिर्फ यह कर सकते हैं कि अपनी फिल्मों में बेवजह धूम्रपान ना करें। राजस्थान के कैंसर पीड़ित नानाकर्म (40) ने सार्वजनिक रूप से अजय से समाज के हित में तंबाकू का विज्ञापन ना करने की अपील की थी। मरीज के परिवार ने कहा था कि वह अजय के प्रशंसक हैं और अभिनेता द्वारा प्रचार किए जाने वाले हर सामान का इस्तेमाल करते थे लेकिन अब उन्हें एहसास हो गया है कि तंबाकू के प्रतिकूल प्रभाव भी होते हैं। भाषा निहारिका उमा उमा

टॅग्स :अजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?