लाइव न्यूज़ :

अय्यारी बॉक्स ऑफिस पर हुई ढेर, नीरज पाण्डे की फिल्म ने तीन दिन में कमाया इतना

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 19, 2018 18:05 IST

कसी हुई फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक नीरज पांडे, जबर्दस्त स्टारकास्ट लेने के बाद भी इस बार बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गए हैं।

Open in App

निर्देशक नीरज पांडे की अय्यारी बॉक्स-ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई और शुक्रवार को कमज़ोर ओपेनिंग के बाद फ़िल्म रविवार तक उबर ही नहीं पाई। फ़िल्म ने पहले हफ्ते में 11.70 करोड़ की कमाई की। ये सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली दो फिल्मों की तुलना में सबसे कम ओपनिंग है। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'अ जेंटलमैन' ने पहले दिन 4.04 करोड़ रुपए कमाये थे और उनकी पिछली रिलीज़ 'इत्तेफाक' ने पहले दिन 4.05 करोड़ रुपए कमाये थे। मनोज बाजपेयी, नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर और आदिल हुसैन जैसे मंझे हुए कलाकार भी कमज़ोर स्क्रिप्ट के चलते फ़िल्म को डूबने से नहीं बचा पाए। फ़िल्म समीक्षकों ने भी अय्यारी को नीरज पांडे की अब तक कि सबसे कमज़ोर फ़िल्म बताया है।

 

अय्यारी में नीरज पांडे ने अक्षय कुमार की जगह सिद्धार्थ मल्होत्रा को लिया जिसके बाद से ये अटकलें लगाई जाने लगीं की अक्षय कुमार और नीरज पांडे के बीच कुछ अनबन है। हालांकि दोनों ने इस बात को नकारा। अक्षय ने नीरज पांडे के साथ स्पेशल 26, बेबी, नाम शबाना फिल्मों में काम किया है। नीरज पांडे के द्वारा निर्मित 'रुस्तम' में भी अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। नीरज पांडे की आखरी फ़िल्म M S Dhoni: The Untold Story बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल रही थी। सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था।

अय्यारी एक राजनैतिक थ्रिलर है जो कि देश की रक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाती है। मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में भारतीय सेना के अधिकारी का किरदार निभाया है और कैसे ये दोनों मिलकर एक साजिश को बेनकाब करते हैं ये बताने में 2:40 घंटे का समय लिया है।

अय्यारी पहले 26 जनवरी को पैडमैन के साथ रिलीज़ होने वाली थी लेकिन पद्मावत विवाद के बाद सभी फिल्मों की रिलीज़ तारीखों में बदलाव के चलते इसकी रिलीज़ को आगे बढ़ाया गया। लेकिन संजय लीला भंसाली ने अक्षय कुमार से पेडमैन को पद्मावत के साथ न रिलीज़ करने का आग्रह किया जिसके चलते पेडमैन को 9 फरवरी को रिलीज़ करना सुनिश्चित हुआ।

अय्यारी की रिलीज़ को एक बार फिर आगे बढ़ाया गया लेकिन इस बार 16 फरवरी की तारीख में कोई बदलाव नहीं हुआ। शायद अगर फ़िल्म अपनी नियत तारीख़ को ही सिनेमाघरों में लगती तो अच्छा बिज़नेस कर सकती थी।

टॅग्स :अय्यारीबॉक्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल