लाइव न्यूज़ :

अपनी डेब्यू फिल्म ' तड़प ' से अहान शेट्टी ने सुपरस्टार की तरह ली एंट्री, फिल्म की कमाई जानकर होंगे हैरान

By वैशाली कुमारी | Updated: December 4, 2021 16:27 IST

अहान ने तड़प में एक सिरफिरे आशिक की भूमिका निभाई है जो अपना प्यार पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई तड़प  पूरे भारत में लगभग 1650 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई।  

Open in App
ठळक मुद्देतड़प' के ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ये फिल्म और इसके गाने दर्शकों के बीच चर्चा में थेफिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है और साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है

इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने अपनी डेब्यू फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड में जोरदार एंट्री ली है। अहान ने तड़प में एक सिरफिरे आशिक की भूमिका निभाई है जो अपना प्यार पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई तड़प  पूरे भारत में लगभग 1650 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई।  

शुरुआती अनुमानों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 3.75 से 4.25 रुपये की कमाई की है जोकि एक शानदार शुरुआत है।  फिल्म को सूर्यवंशी  और एंटीम: द फाइनल ट्रुथ के बाद 2021 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बताया जा रहा है। अहान शेट्टी सहित फिल्म के निर्माताओं को इससे काफी उम्मीद थी जिसपर फिल्म खरी उतरी। अपने कलेक्शन से इसने 'रूही', 'थलाइवी', 'बेल बॉटम' और 'सत्यमेव जयते 2' जैसी कई फिल्मों को धूल चटा दी है।

फिल्म को मिली कामयाबी को देखें तो ऐसा लगा ही नहीं की इसमें कोई नया कलाकार है, अहान ने किसी सुपरस्टार की तरह एंट्री ली और अब उसी की तर्ज पर धमाल मचा रहे हैं। तड़प को मुंबई और बिहार में बंपर शुरुआत मिली, तो वहीं महाराष्ट्र के कई सिनेमाघर हाउसफुल नजर आएं। अहान की सफलता पर पिता सुनील शेट्टी काफी खुश नजर आ रहे हैं और उन्होंने बेटे को उसके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

तड़प' के ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ये फिल्म और इसके गाने दर्शकों के बीच चर्चा में थे, और फिल्म के आने के बाद इसने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया। इस फिल्म में अहान के साथ लीड रोल में तारा सुतारिया मौजूद हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को बड़े परदे पर खूब पसंद आ रही है। फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है और साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

टॅग्स :Ahan Shettyतारा सुतारियाबॉलीवुड हीरोBollywood Hero
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!