लाइव न्यूज़ :

चुनाव जीतने के बाद पहली बार मुंबई पहुंचे सनी देओल, एयरपोर्ट पर मीडिया को देखकर दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 27, 2019 09:44 IST

रविवार को सनी देओल मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सनी ने यहां मीडिया को देखते ही जीत का साइन दिखाया।

Open in App
ठळक मुद्दे सनी देओल ने भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ा था। इस सीट पर सनी देओल ने कांग्रेस के सांसद सुनील जाखड़को हराया है।

लोकसभा चुनाव 2019  में गुरदासपुर से चुनाव जीतने के बाद देओल परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। गुरदासपुर में जबरदस्त जीत के बाद सनी देओल अब अपने शहर मुंबई वापस लौट आए हैं। रविवार को  सनी देओल मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट  किया गया।

सनी ने यहां मीडिया को देखते ही जीत का साइन दिखाया। उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर सनी देओल का मुंबई एयरपोर्ट का वीडियो शेयर किया है। जो फैंस के बीच छा गया है। इस वीडियो में सनी देओल मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिख दे रहे हैं। 

इस दौरान एक्टर राजनेता सनी ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस पहने हुए थे। वहीं कुछ सनी के फैंस ने उनके साथ की यहां फोटो भी ली। सनी ने मीडियो को देखकर विक्ट्री की उंगलियां दिखाईं, इस दौरान वह कुछ बोले नहीं । चुनाव जीतने के बाद वह पहली बार मुंबई पहुंचे थे।

 सनी देओल ने भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ा था। इस सीट पर सनी देओल ने कांग्रेस के सांसद सुनील जाखड़को हराया है। सनी देओल ने जीत दर्ज की और पहली बार सांसद बनें। हाल ही में दिल्ली में हुई भाजपा की एनडीए की बैठक थी जिसमें 352 निर्वाचित सांसद शामिल हुए थे। 

सनी देओल की जीत पर उनकी बहन ऐशा देओल ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। ऐशा ने लिखा, 'आप पर गर्व है। वाह क्या 'जीत' है।' बता दें कि 'जीत' सनी देओल की फिल्म का नाम भी है। दोनों को कभी साथ में नहीं देखा गया।

टॅग्स :सनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार