लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में दो महीने बाद टीवी शोज की शूटिंग को मिली हरी झंडी, बस फॉलो करने होंगे ये नियम

By भाषा | Updated: May 21, 2020 16:53 IST

फिल्म इम्पलॉयज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया और टीवी कार्यक्रम निर्माताओं के प्रतिनिधियों ने शूटिंग फिर से शुरू करने की इजाजत मांगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय प्रशासन की अनुमति के साथ अभिनेता एवं तकनीकी सहायक सहित 20 से अधिक लोग एकत्र नहीं होंगे। कलाकारों को छोड़ कर अन्य सभी को मास्क पहनना होगा और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा।

तमिलनाडु में करीब दो महीने बाद टीवी कार्यक्रमों की शूटिंग गैर-निषिद्ध क्षेत्रों में शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने बृहस्पतिवार को इसकी सशर्त इजाजत दे दी। फिल्म इम्पलॉयज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया और टीवी कार्यक्रम निर्माताओं के प्रतिनिधियों ने शूटिंग फिर से शुरू करने की इजाजत मांगी थी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि शहरी इलाकों में शूटिंग गैर-निषिद्ध क्षेत्रों में इमारतों के अंदर होगी। 

स्थानीय प्रशासन की अनुमति के साथ अभिनेता एवं तकनीकी सहायक सहित 20 से अधिक लोग एकत्र नहीं होंगे। इसमें कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शूटिंग के लिये सार्वजनिक स्थलों का उपयोग किया जा सकता है और ऐसे स्थान अवश्य ही गैर-निषिद्ध क्षेत्र में होने चाहिए। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आगंतुकों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। इसमें कहा गया है कि कलाकारों को छोड़ कर अन्य सभी को मास्क पहनना होगा और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा। 

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को फिल्म उद्योग से जुड़े निर्माताओं से लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए सीमित कार्यबल के साथ लंबित शूटिंग शुरु करने के लिए योजना तैयार करने को कहा। हालांकि, ठाकरे ने सिनेमाघरों को फिर से खोलने पर कोई फैसला नहीं लिया। कोरोना वायरस महामारी के कारण मध्य मार्च से ही फिल्मों की शूटिंग और अन्य निर्माण कार्यों को रोक दिया गया था। 

ठाकरे ने मनोरंजन उद्योग ‍विशेषकर मराठी सिनेमा के प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल से कहा, ‘‘सरकार टेलीविजन और फिल्म शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन के कार्यों को सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करते हुए सीमित कार्यबल के साथ फिर से शुरु करने की योजना पर विचार करेगी।’’ प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख मांगों में सिंगल-स्क्रीन सिनेमाघरों को खोलना, कमजोर संगीत रचनाकारों की मदद करना और फिल्म निर्माण पर जीएसटी माफ करना शामिल था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!