लाइव न्यूज़ :

इस शो के बाद प्रधानमंत्री मोदी, अक्षय कुमार, रजनीकांत जैसे सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे विक्की कौशल, 12 नवंबर को होगा प्रसारण

By वैशाली कुमारी | Updated: November 8, 2021 17:56 IST

विक्की ने अपनी फिल्म सरदार उधम से सभी को हैरत में डाल दिया है, गौरतलब है फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी एक्टर ने बार-बार अपनी काबिलियत को साबित किया है और एक से बढ़कर एक फिल्में की।

Open in App
ठळक मुद्देविक्की ने अपनी फिल्म सरदार उधम से सभी को हैरत में डाल दिया हैइस शो से जुड़ने के साथ ही विक्की उन चुनिंदा खास लोगों में शामिल हो गए हैं

वर्तमान समय में हम विक्की कौशल को बॉलीवुड का सबसे चर्चित सितारा कहें तो गलत नहीं होगा। हो भी क्यों ना, विक्की आजकल हर तरफ छाए हुए हैं फिर चाहे कैटरीना के साथ शादी की खबरें हो या बेयर ग्रिल्स के साथ एक नए शो का हिस्सा बनना। हम कह सकते हैं कि विक्की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ में काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं।

विक्की ने अपनी फिल्म सरदार उधम से सभी को हैरत में डाल दिया है, गौरतलब है फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी एक्टर ने बार-बार अपनी काबिलियत को साबित किया है और एक से बढ़कर एक फिल्में की। फिलहाल अब वे अपने नए शो के लिए फिर से सुर्खियों में है क्योंकि वो इनटू द वाइल्ड के आने वाले एपिसोड बेयर ग्रिल्स के साथ दिखाई देंगे।

हाल ही में विक्की ने इंस्टाग्राम पर इनटू द वाइल्ड के नए एपिसोड का पोस्टर साझा किया, जिसमें वो बेयर ग्रिल्स के साथ दिखाई दे रहे हैं। विक्की कौशल ने पोस्टर को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, ‘जीवन का एक साहसिक कार्य जिसमें कोई और नहीं बल्कि बेयर ग्रिल्स साथ शो का हिस्सा बनने का मौका मिला।

इस शो से जुड़ने के साथ ही विक्की उन चुनिंदा खास लोगों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने इस शो में हिस्सा लिया था।  अक्षय कुमार, अजय देवगन, रजनीकांत, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आदि पहले ही इस शो का हिस्सा हो चुके हैं।  विक्की कौशल का ये एपिसोड इसी साल 12 नवंबर को प्रसारित होगा।

विक्की का करियर अपनी उड़ान पर है, सरदार उधम सिंह में उनके दमदार अभिनय की खूब सराहना हो रही है तो इसके बाद के प्रोजेक्ट्स में भी उनके दमदार किरदार हैं।

कैटरीना कैफ के साथ उनकी शादी की खबरों ने वैसे भी मीडिया में सुर्खियां बना रखी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स ये भी बताती हैं कि इस साल ये कपल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकता है। कैटरीना कैफ की बात करें तो वो हाल ही में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अजय देवगन के साथ फिल्म सूर्यवंशी में दिखाई दी हैं, इस फिल्म को फैन्स से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और सूर्यवंशी इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है।

टॅग्स :विक्की कौशलहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!