लाइव न्यूज़ :

'संजू' के सुपरहिट होने के बाद अब संजय दत्त ने दिया बड़ा बयान

By विवेक कुमार | Updated: July 23, 2018 11:24 IST

राजकुमार हिरानी ने फिल्म संजू में अभिनेता संजय दत्त के जीवन के हर पहलू को दिखाने की कोशिश की है।

Open in App

नई दिल्ली: 23 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बनी बायोपिक 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। जिसमें उनकी जिन्दगी के विवादित पहलू को दिखाया गया है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का रोल प्ले किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 320 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।

वहीं अब अभिनेता संजय दत्त ने अपने एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने कहा कि कौन 50 करोड़ रुपए अपनी इमेज को सुधारने में करेगा? ये काफी बड़ी रकम होती है। फिल्म बनाने का पूरा आईडिया मान्यता का था, जब में जेल में था तब मान्यता ने ही निर्देशक से फिल्म बनाने के बारे में बात की थी।

फिल्म बनाने का मकसद ये था कि युवा ड्रग्स की लत से बचें।  फिल्म में सब कुछ सच दिखाया गया है। सिवाय लेखक के जिसका नाम विनी है। जो संजय दत्त पर किताब लिखती हैं। विनी( अनुष्का शर्मा) को सिर्फ कहानी बताने के लिए जोड़ा गया।

साल 1993 के बम ब्लास्ट में संजय दत्त के घर से बंदूक मिली थी जिसके बाद उन्हें टाडा कानून के तहत दोषी पाया गया था। इस बम ब्लास्ट में 250 लोग मारे गए थे। इस पर संजय दत्त ने कहा कि मुझे अपने घर पर बंदूक रखने की बहुत बड़ी सजा मिली।    

बता दें कि राजकुमार हिरानी ने फिल्म संजू में अभिनेता संजय दत्त के जीवन के हर पहलू को दिखाने की कोशिश की है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनुष्का शर्मा, मनीषा कोईराला, सोनम कपूर, दिया मिर्जा, परेश रावल, विक्की कौशल और करिश्मा तन्ना भी हैं।

टॅग्स :संजय दत्तसंजू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल