लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत और अक्षय के बाद अब अजय देवगन खतरनाक ऐडवेंचर का करेंगे सामना, 'इनटू द वाइल्ड विथ बेयर ग्रिल्स' में आएंगे नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2021 11:18 IST

तमिल अभिनेता रजनीकांत और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के बाद डिस्कवरी ने 'इनटू द वाइल्ड विथ बेयर ग्रिल्स' के एक आगामी एपिसोड के लिए अजय देवगन को लिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'इनटू द वाइल्ड विथ बेयर ग्रिल्स' के एक आगामी एपिसोड के लिए अजय देवगन को लिया हैबेयर ग्रिल्स ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी साझा की हैअभिनेताओं के अलावा बेयर ग्रिल्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी शूटिंग की है

तमिल अभिनेता रजनीकांत और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के बाद डिस्कवरी ने 'इनटू द वाइल्ड विथ बेयर ग्रिल्स' के एक आगामी एपिसोड के लिए अजय देवगन को लिया है। 'इनटू द वाइल्ड विथ बेयर ग्रिल्स' एक सर्वाइवल स्किल रिऐलिटी शो है जिसमें भारतीय हस्तियां बेयर ग्रिल्स के साथ खतरनाक ऐडवेंचर करती हैं। यह एपिसोड मालदीव में शूट किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन इसके लिए मालदीव रवाना हो चुके हैं। रविवार को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। बेयर ग्रिल्स ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी जानकारी साझा की है।

बेयर ग्रिल्स ने लिखा- अक्षय और रजनीकांत के बाद उनके साथ बॉलीवुड के 2 सेलेब्स एडवेंचर करते नजर आएंगे। बेयर ने सीधे-सीधे अजय देवगन का नाम नहीं लिया और अपने प्रशंसकों से नाम  गेस करने के लिए कहा। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक अजय के नाम पर मुहर लग चुकी है।

अभिनेताओं के अलावा बेयर ग्रिल्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी शूटिंग की है। 2019 में विशेष एपिसोड का टाइटल 'मैन वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स एंड पीएम मोदी' था जिसमें पीएम मोदी बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर करते देखे गए थे।

टॅग्स :अजय देवगनअक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच