लाइव न्यूज़ :

शादी के बाद पहली बार रणवीर सिंह पर बोली दीपिका पादुकोण, बताया कैसे हैं वह?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 4, 2018 08:32 IST

रणवीर जहां अपने चंचल अंदाज के लिए जाने जाते हैं तो वहीं दीपिका फैंस के बीच शांत और गंभीर स्वभाव के लिए जानी जाती हैं।

Open in App

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी शादी के कारण चर्चा में हैं। रणवीर जहां अपने चंचल अंदाज के लिए जाने जाते हैं तो वहीं दीपिका फैंस के बीच शांत और गंभीर स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में दीपिका ने शादी के बाद पहली बार पति रणवीर को लेकर दिल खोलकर अपनी राय रखी है।

दीपिका ने शादी के बाद 'जीक्यू' मैगजीन को दिए पहले साक्षात्कार में कहा है कि वह कुछ लोगों में से हैं जो रणवीर का चमक-दमक और बड़बोलेपन से परे अलग पहलू देख पाती है। जब उनसे रणवीर के स्वभाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि रणवीर बहुत ही संवेदनशील,भावुक और बुद्धिमान है। इतना ही नहीं वह कभी-कभी बच्चों जैसे बन जाते हैं। 

दीपिका ने कहा कि इसका ये मतलब नहीं है कि उनमें हमेशा दिखने वाली चंचलता, ऊर्जा उनके व्यक्तित्व का हिस्सा नहीं है, लेकिन उनका शांत स्वभाव भी उनके व्यक्तित्व का एक अन्य पहलू है। उन्होंने अपनी आगानी फिल्मों को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि वह 2019 में मेघना गुलजार की फिल्म में नजर आने वाली हैं।

ऐसे शुरू हुई दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी

2013 में आई फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के एक किसिंग सीन से इनके प्यार की शुरूआत हुई। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के एक क्रू मेंबर ने इस बात का खुलसा हफिंगटन पोस्ट के साथ एक इंटरव्यू के दौरान किया है। 

फिल्म का मोस्ट पैशनेट लव सॉग गाना अंग लगा दे रे के किसिंग सीन के बाद से ही इन दोनों की केमिस्ट्री और गहरी हो गई। क्रु मेंबर ने कहा कि दोनों फिल्म के सेट पर एक साथ खाते थे और शूटिंग के बाद अपने वैनिटी वैन में चले जाते थे। फिल्म प्रमोशन्स में भी दोनों एक्टर्स अपने बीच की केमिस्ट्री पर बात करते नजर आए। रणवीर सिंह ने तो इस फिल्म को अपना अच्छा लक करार दे दिया।  

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच