लाइव न्यूज़ :

'कभी कभी', 'सिलसिला' के बाद अब 'चेहरे' के लिए कविता पाठ करेंगे अमिताभ बच्चन, थिएटर में रिलीज होगी फिल्म

By अनिल शर्मा | Updated: July 19, 2021 15:45 IST

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म चेहरे के लिए कविता पाठ करेंगे अमिताभ बच्चनइससे पहले कभी-कभी और सिलसिला में कविता पाठ करे चुके हैंफिल्म में संगीत विशाल और शेखर ने दिया है

अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी आगामी रहस्य-रोमांच से भरपूर थ्रिलर फिल्म ‘चेहरे’ के लिए कविता पाठ करने वाले हैं। अभिनेता (78) सोमवार को इस विशेष वीडियो की शूटिंग करेंगे। इस कविता को ‘चेहरे’ के निर्देशक रूमी जाफरी ने लिखा है। इस साल अप्रैल में संगीतकार विशाल शेखर ने प्राग में 107 कलाकारों के साथ फिल्म के शीर्षक गीत को रिकॉर्ड किया था।

‘चेहरे’ के निर्माता आनंद पंडित ने कहा कि बच्चन अब इस कविता को अपनी आवाज देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘वह किसी भी काम को पूरी शिद्दत से करते हैं चाहे वह कैमरे के सामने कोई छोटा काम हो या कोई एक्शन दृश्य या फिर क्लोजअप या किसी गीत को गुनगुनाना हो अथवा खामोश रहना हो। वह हर पल को अपना बेहतरीन देने की कोशिश करते हैं।’’

बच्चन इससे पहले साहिर लुधियानवी और जावेद अख्तर की कविताओं का अपनी फिल्मों क्रमश: ‘कभी कभी’ (1976) और ‘सिलसिला’ (1981) में कविता पाठ कर चुके हैं। ‘चेहरे’ में इमरान हाशमी, अन्नू कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, धृतिमान चटर्जी, रघुबीर यादव, सिद्धार्थ कपूर और रिया चक्रवर्ती भी हैं। फिल्म की रिलीज डेट अप्रैल में रखी गई थी लेकिन वीकेंड कर्फ्यू के कारण मेकर्स ने इसकी डेट टाल दी। प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने कहा कि शो चलता रहना चाहिए। हम फिल्म को थिएटर में ही रिलीज करेंगे।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच