लाइव न्यूज़ :

हर्षद मेहता के बाद अब भगोड़े व्यापारी नीरव मोदी पर बनेगी सीरीज, इस किताब पर तैयार हो रही स्क्रिप्ट

By अनिल शर्मा | Updated: September 17, 2021 16:24 IST

भगोड़ा व्यापारी नीरव मोदी पर PNB बैंक के साथ 13,500 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी का आरोप है। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी, गबन और अनुबंध के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता के बाद भगोड़े व्यापारी नीरव मोदी पर वेब सीरीज बनने जा रही हैपत्रकार पवन सी. लाल की किताब पर सीरीज की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है

भारतीय स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन के उपर बनाई गई सीरीज- स्कैम 1992 के बाद अब दर्शकों को जल्द ही भारत के सबसे बड़े हीरा व्यापारियों में से एक नीरव मोदी की कहानी सीरीज के रूप में देखने को मिलेगी। यह वेब सीरीज नीरव मोदी के ऊपर लिखी गई पत्रकार पवन सी लाल (Pavan C. Lall) की किताब पर आधारित होगी।

पत्रकार पवन सी. लाल की किताब "फ्लॉएड: द राइज एंड फॉल ऑफ़ इंडियाज डायमंड मोगुल नीरव मोदी" का स्क्रीन रूपांतरण होने वाला है। पुस्तक का अनुवाद अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा एक वेब शृंखला में किया जाएगा जिसने शेरनी, शकुंतला देवी, टॉयलेट - एक प्रेम कथा और एयरलिफ्ट जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। वेब सीरीज को कई सीजन के रूप में दर्शाया जाएगा। फिलहाल इस प्रोजेक्ट की स्क्रिप्टिंग और कास्टिंग का काम चल रहा है।

पत्रकार पवन सी. लाल ने कहा कि यह उनके लिए काफी रोमांचक अनुभव है और इस किताब के स्क्रीन पर आने को लेकर काफी उत्साहित हूं। उन्होंने कहा, एक सिनेमाई तरीके से एक किताब की संवेदनशीलता को पकड़ना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन मुझे अबुदंतिया एंटरटेनमेंट में पूरा विश्वास है और मुझे विश्वास है कि वे इसके साथ पूर्ण न्याय करेंगे।

गौरतलब है कि डायमंड ज्वैलरी स्टोर्स की एक शृंखला के संस्थापक नीरव मोदी एक भगोड़े भारतीय व्यवसायी हैं। पीएनबी घोटाला मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी, गबन और अनुबंध के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

टॅग्स :नीरव मोदीHarshad Mehtaबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम