लाइव न्यूज़ :

Filmfare Awards को फिक्स्ड बता रहे नाराज फैंस, सोशल मीडिया पर #BoycottFilmFare कर रहा ट्रेंड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2020 14:52 IST

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 में गली बॉय' को मिलने वाले अवॉर्ड्स के कारण कई डिजर्विंग सेलेब्स बेस्ट कैटेगरी अवॉर्ड पाने से चूक गए। एक ही फिल्म को इतने सारे अवॉर्ड्स मिलने के बाद फैंस शो को फिक्स्ड बता रहे हैं और लगातार सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेसरी, सुपर 30, मिशन मंगल और छिछोरे जैसी फिल्मों को एक भी अवॉर्ड नहीं मिलने से फैंस दुखी है। फैंस ट्विटर पर मीम्स शेयर कर फिल्मफेयर को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। 

जोया अख्तर के निर्देशन में बनीं फिल्म 'गली बॉय' ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 में सबसे अधिक 13 अवॉर्ड जीतने में सफल रही। साल 2019 में वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज हुई 'गली बॉय' को लोगों से खासा प्यार भी मिला था। फिल्म की स्टोरी गाने और स्क्रीनप्ले सभी चीजें दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थी। लेकिन फिल्म को 13 अवॉर्ड मिल जाएंगे, इसकी शायद ही किसी ने कल्पना की थी।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 में गली बॉय' को मिलने वाले अवॉर्ड्स के कारण कई डिजर्विंग सेलेब्स बेस्ट कैटेगरी अवॉर्ड पाने से चूक गए। एक ही फिल्म को इतने सारे अवॉर्ड्स मिलने के बाद फैंस शो को फिक्स्ड बता रहे हैं और लगातार सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना कर रहे हैं। फैंस ट्विटर पर मीम्स शेयर कर फिल्मफेयर को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। 

केसरी, सुपर 30, मिशन मंगल और छिछोरे जैसी फिल्मों को एक भी अवॉर्ड नहीं मिलने से फैंस दुखी है। वह फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए फिल्मों के चयन पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं फिल्मफेयर में गाने को अवॉर्ड नहीं मिलने से आहत गीतकार मनोज मुंतश‍िर ने अवॉर्ड शो को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। तेरी मिट्टी गाने के गीतकार मनोज मुंतशिर ने ट्वीट करके हमेशा के लिए अवॉर्ड शोज में ना जाने की बात कही है।

 उन्होंने लिखा है कि अगर मैं पूरी जिंदगी भी कोश‍िश करूं तो 'तू कहती थी तेरा चांद हूं मैं और चांद हमेशा रहता है' से बेहतर और कोई लाइन नहीं लिख पाऊंगा। आप उन शब्दों को सम्मान देने में असमर्थ साबित हुए जिसने करोड़ों भारतीयों को रुलाया और अपने मातृभूमि की चिंता की। इसलिए आज मैं आपको अलविदा कहता हूं। मैं ऑफ‍िश‍ियली अनाउंस करता हूं कि मैं अपने आख‍िरी सांस तक किसी भी अवॉर्ड शो में नहीं जाऊंगा, अलविदा'।

टॅग्स :गली ब्वॉयफिल्मफेयर अवार्डआलिया भट्टबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!