लाइव न्यूज़ :

'गदर 2' के बाद अब 'बॉर्डर 2' की तैयारी, बड़े पर्दे पर फिर पाकिस्तान की बैंड बजाएंगे सनी देओल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 19, 2023 20:34 IST

'गदर' की तरह ही 'गदर 2' भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। 11 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म आठ दिनों में 300 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। अब 'गदर 2' की सुपर सफलता के बाद ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि निर्माता फिल्म 'बॉर्डर' का भी अगला भाग बनाने की योजना बना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे'गदर 2' की सुपर सफलता के बाद 'बॉर्डर 2' में दिखेंगे सनी देओलजेपी दत्ता 'बॉर्डर 2' बनाने पर विचार कर रहे हैं'बॉर्डर' साल 1997 में रिलीड हुई थी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का फिल्म गदर -2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 'गदर' की तरह ही 'गदर 2' भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। 11 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म आठ दिनों में 300 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।  अब 'गदर 2' की सुपर सफलता के बाद ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि निर्माता  फिल्म 'बॉर्डर' का भी अगला भाग बनाने की योजना बना रहे हैं। 

कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 'गदर 2' की सफलता के बाद, जेपी दत्ता 'बॉर्डर 2'बनाने पर विचार कर  रहे हैं। 'बॉर्डर' साल  1997 में रिलीड हुई थी। 1971 के भारत पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी ये फिल्म आज तक दर्शकों के बीच पसंद की जाती है। 

पिंकविला से बात करते हुए 'बॉर्डर' के निर्माता के एक करीबी ने कहा कि बॉर्डर भारतीय सिनेमा की सबसे ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है और एक ऐसी फिल्म है जिसके दूसरे भाग की आवश्यकता है। टीम पिछले 2 से 3 वर्षों से बॉर्डर सीक्वल बनाने की संभावना पर चर्चा कर रही है और अब आखिरकार सब कुछ सही हो गया है क्योंकि टीम एक पखवाड़े में बॉर्डर 2 की आधिकारिक घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम ने 1971 के भारत-पाक युद्ध की एक कहानी की पहचान की है। 

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का निर्माण जेपी दत्ता और निधि दत्ता द्वारा किया जाएगा। वे बॉर्डर 2 के लिए एक शीर्ष स्टूडियो के साथ साझेदारी करने और फिल्म की आधिकारिक घोषणा के लिए बातचीत कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के लिए कहानी का लेखन भी जल्दी ही शुरू होगा। 

बता दें कि गदर के 22 साल बाद, सनी देओल ने गदर 2 में तारा सिंह के रूप में अपनी वापसी की और यह फिल्म भारत में बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही है। अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म ने कुछ ही समय में 300 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर लिया है और जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये के क्लब की ओर बढ़ रही है। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारसनी देओलसीमा सुरक्षा बलबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!