लाइव न्यूज़ :

दिव्या भटनागर की मौत पर देवोलीना और गगन के बीच तकरार जारी, एक और ऑडियो क्लीप आया सामने

By अमित कुमार | Updated: December 13, 2020 14:42 IST

दिव्या भटनागर के पति गगन गबरू ने एक्ट्रेस का एक ऑडियो क्लीप शेयर कर खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश की है। दिव्या भटनागर के परिवार वाले और दोस्त लगातार गगन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिव्या के भाई देव भटनागर ने कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए थे, जिसमें दिवंगत अभिनेत्री किसी को अपने पति की ओर से मारपीट किए जाने की बात बता रही हैं। इसके अलावा अभिनेत्री देवोलिना भट्टाचार्य ने एक ऑडियो क्लीप शेयर की थी, जिसमें भी दिव्या अपने पति पर कई आरोप लगा रही थी।

टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की मौत के बाद से ही उनके पति गगन गबरू पर कई तरह के आरोप लगाए जाते रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री देवोलिना भट्टाचार्य ने एक वीडियो जारी कर दिव्या के पति गगन गबरू की पोल खोली थी। इसके बाद उन्होंने एक ऑडियो क्लीप भी जारी किया था। देवोलिना द्वारा शेयर किए गए आडियो क्लीप के बाद अब गगन ने भी एक ऑडियो क्लीप शेयर किया है। 

गगन ने इसे शेयर करेत हुए बताया कि इस ऑडियो में दिव्या और गगन की मां के बीच बातचीत हो रही है। गगन ने जो ऑडियो शेयर किया है, उसके मुताबिक दिव्या अपनी मां और भाई पर कई तरह के गंभीर आरोप लगा रही है। गगन की मां दिव्या से कह रही हैं कि तुम्हारी मां और भाई यह कह रहे हैं कि गगन तुमको मारता-पीटता है। साथ ही वो लोग फोटो भी दिखा रहे हैं कि उसने तुम्हें मारा है। 

जसका जवाब देते हुए ऐसा कुछ नहीं है। हम तो बहुत खुश हैं। इससे पहले गगन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने देवोलीना पर तीखी टिप्पणी करने के साथ-साथ दिव्या के परिवार को भी घेरा है। गगन ने अपने वीडियो में कहा कि मैं अभी इस हालत में भी नहीं हूं कि किसी से बात कर सकूं। पर क्या करूं आपको सच्चाई से रूबरू कराना बहुत जरूरी है। उन्होंने देवोलीना को कड़े शब्दों में कहा कि तू क्या मेरी औकात बताएगी। तुझसे कहीं ज्यादा अच्छी मेरी औकात है। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!