लाइव न्यूज़ :

अदनान सामी ने इंस्टाग्राम से डिलीट किए सारे पोस्ट्स, वीडियो शेयर कर कहा अलविदा, फैंस ने कुछ यूं रिएक्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 19, 2022 18:13 IST

अदनान सामी खान एक भारतीय गायक, संगीतकार और पियानोवादक हैं। वह हिंदी, कन्नड़, तेलुगु और तमिल फिल्मों सहित भारतीय और पश्चिमी संगीत का प्रदर्शन करते हैं। संगीत में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। उनका सबसे उल्लेखनीय वाद्य यंत्र पियानो है।

Open in App
ठळक मुद्देअदनान सामी को 2021 में प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।अदनाम सामी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को काफी हिट गानें दिए हैं।

मुंबई: मशहूर सिंगर अदनान सामी चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, उन्होंने मंगलवार को अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट्स डिलीट करते हुए एक वीडियो साझा किया है। ये वीडियो महज पांच सेकंड का है, जिसमें अलविदा लिखा हुआ आ रहा है। ऐसे में फैंस भी लगातार इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हालांकि, अभी तक अदनाम सामी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि ये सभी पोस्ट्स उन्होंने क्यों हटाएं हैं। ऐसे में फैंस लगातार कयास लगा रहे हैं कि शायद सिंगर इंस्टाग्राम को अलविदा कह रहे हैं। मगर कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो उनसे ये पूछ रहे हैं कि क्या हुआ है। फिलहाल, फैंस की और से मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ फैंस उन्हें बाय-बाय भी कह रहे हैं। 

बताते चलें कि हाल ही में अदनाम सामी तब सुर्खियां बटोरते हुए नजर आए थे जब उन्होंने परिवार के साथ अपनी छुट्टियों की शानदार तस्वीरें पोस्ट की थीं। खास बात ये रही कि इन तस्वीरों में वो काफी फिट दिखाई दे रहे थे। मगर अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वो तस्वीरें भी हटा दी हैं। मालूम हो, अदनान सामी को 2021 में प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

टॅग्स :अदनान सामीइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'