लाइव न्यूज़ :

पिता बननेवाले हैं आदित्य नारायण, तस्वीर साझा कर दी खुशखबरी, 2020 में रचाई थी श्वेता अग्रवाल से शादी

By अनिल शर्मा | Updated: January 24, 2022 16:11 IST

आदित्य नारायण ने श्वेता अग्रवाल से दिसंबर 2020 में शादी की थी। पिता बनने की खुशखबरी देते हुए आदित्य ने लिखा, ‘श्वेता और मैं यह खबर साझा करके काफी खुश हैं कि हम जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य नारायण ने इंस्टाग्राम पर पत्नी श्वेता संग एक तस्वीर साझा की हैतस्वीर में श्वेता बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैंआदित्य ने कहा कि मैं और श्वेता जल्द माता-पिता बननेवाले हैं

मुंबईः गायक आदित्य नारायण और अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल ने सोमवार को जल्द माता-पिता बनने की खबर अपने प्रशंसकों के साथ साझा की। दम्पति ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर यह खुशखबरी साझा की। आदित्य नारायण ने लिखा, ‘‘ श्वेता और मैं यह खबर साझा करके काफी खुश हैं कि हम जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।’’

तस्वीर में श्वेता बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। आदित्य के जानकारी साझा करने के बाद प्रशंसकों और दोस्तों ने दोनों को बधाइयां दे रहे हैं। अभिनेता विक्रांत मेसे ने लिखा, “रास्ते में बेबी नानू। कमल"। गायिका श्रेया घोषाल ने भी टिप्पणी की, “वाह !! हार्दिक बधाई ️♥️♥️ क्या शानदार खबर है!" नेहा कक्कड़ ने भी इस जोड़े को बधाई दी और लिखा, "वाह.. कितना खूबसूरत !! आप दोनों को बधाई हो।" टेलीविजन अभिनेता अविका गौर, सिंगर सलीम मर्चेंट, नीति मोहन, सचेत टंडन, अदिति सिंह शर्मा, अनुष्का सेन ने भी बधाइयां दीं।

आदित्य और श्वेता दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। आदित्य मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे हैं। पिछले साल आदित्य नारायण ने कहा था कि 2022 में जब वह टेलीविजन से संन्यास लेंगे, तब तक वह "शायद पिता बन जाएंगे।" हालांकि, गायक ने बाद में स्पष्ट किया कि उनके बयान की गलत व्याख्या की गई थी और जब भी ऐसा होगा वह एक घोषणा करेंगे। सिंगर ने कहा था "हम अभी भी 2022 के अंत से डेढ़ साल दूर हैं। इसलिए, मुझे पूरा यकीन है। हाथ में सारा समय है और रोमांस भी। वह होना तय है। लेकिन मेरा मानना है कि जो कुछ हुआ है उसे गलत समझा गया। मैं बस इतना कह रहा था कि मैं इसका इंतजार कर रहा हूं। मैंने शादी कर ली, एक नया घर खरीदा और अब मैं इसे आगे ले जाने के लिए उत्सुक हूं।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!