लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस विचित्रा ने बिग बॉस 7 तमिल में कहा, "मैं भी हुई हूं कास्टिंग काउच का शिकार, लीड हीरो ने कहा..."

By आकाश चौरसिया | Updated: November 22, 2023 16:19 IST

तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस विचित्रा ने बिग बॉस 7 तमिल में दिए गए एक टास्क के दौरान कई खुलासे किए। इस क्रम में टास्क को पूरा करने के लिए अभिनेत्री मंच पर पहुंची और इसके बाद उन्होंने वो वाक्या सुनाया, जिसके कारण उन्हें फिल्मों से अभिनय छोड़ना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस विचित्रा ने बिग बॉस तमिल में टास्क में कहा, "करियर में कास्टिंग काउच सामना करना पड़ा"एक्ट्रेस विचित्रा ने बिग बॉस 7 तमिल में दिए गए एक टास्क के दौरान कई खुलासे किएइसके बाद उन्होंने वो वाक्या सुनाया, जिसके कारण उन्हें अभिनय छोड़ना पड़ा

नई दिल्ली: एक्ट्रेस विचित्रा ने बिग बॉस तमिल सीजन 7 में एक खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें अपने करियर में कई बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। लेकिन, उन्होंने इसके बाद ठान लिया था कि वो फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी। 

तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस विचित्रा ने बिग बॉस 7 तमिल में दिए गए एक टास्क के दौरान कई खुलासे किए। इस क्रम में टास्क को पूरा करने के लिए अभिनेत्री मंच पर पहुंची और इसके बाद उन्होंने वो वाक्या सुनाया, जिसके कारण उन्हें अभिनय छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी।   

विचित्रा ने बताया कि तेलुगू फिल्म उद्योग के उस समय के जाने माने स्टार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगााय। उन्होंने आगे बताया कि वो 2001 में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। उस दौरान उस मशहूर हीरो ने उनका नाम पूछा बिना ही विचित्रा से पूछा कि आपको अभिनय करना आता है। जवाब में विचित्रा ने कहा, "हां, तभी उन्होंने कहा था कि आप मेरे कमरे में आएं।" 

फिल्म के लिए उन्हें केरला के पल्लकड़ में एक 3 स्टार होटल मे ठहराया गया था, जहां फिल्म की शूटिंग होनी थी। विचित्रा ने बताया कि उस समय होटल बना ही था, इसके उद्घाटन के लिए होटल मैनेजमेंट ने पार्टी आयोजित की, जिसमें वो फिल्म का लीड एक्टर भी शामिल हुआ। इस तरह उस पार्टी में ही पहली बार हीरो से बातचीत हुई थी।

इनकार किया तो...विचित्र ने उसके बुलावा से इनकार कर दिया, इसके बाद तो मानों एक्ट्रेस पर पहाड़ टूट गया। विचित्रा ने कहा, उस समय हीरो ने बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी, फिर शाम 6 बजे वो शराब के नशे में आया और मेरे रुम का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपना रुम बदलवाने की कोशिश की तो उन्हें होटल की ओर से मना किया गया। लेकिन, उन्हें कहा ऐसा क्यों हो रहा था, मुझे नहीं पता था। 

सबसे बुरा तो तब हुआ, जब एक दृश्य की शूटिंग के दौरान हुआ जहां एक गांव को फिर से बनाया गया था और गुंडों को ग्रामीणों को परेशान करना था। अभिनय के बहाने विचित्रा को एक स्टंटमैन बार-बार परेशान करता था। जब अभिनेत्री ने स्टंट मास्टर के सामने उससे इस बारे में बात रखी तो स्टंट मास्टर ने उसे थप्पड़ मार दिया।

उन्होंने आगे कहा, "तीसरी बार अभिनेत्री ने उसे ऐसा करते हुए पकड़ लिया। मैं उसे स्टंट मास्टर के पास ले गई और उससे शिकायत की कि वह मुझे गलत तरीके से छू रहा है। स्टंट मास्टर ने मेरा हाथ स्टंट मैन के कॉलर से हटा दिया और मुझे जोर से थप्पड़ मारा। मैं चकित रह गया!"

विचित्रा बताती हैं कि उन्होंने इस मामले को अभिनेता संघ के सामने रखा था लेकिन उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया। 

टॅग्स :कास्टिंग काउचकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार