लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री-टीवी होस्ट सुबी सुरेश का 41 साल की उम्र में निधन, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने जताया दुख

By भाषा | Updated: February 22, 2023 15:01 IST

साल 2006 में आई फिल्म “कनकसिम्हासनम” के माध्यम से फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली सुरेश ने “एल्सम्मा एना अंकुट्टी” और “हैप्पी हसबैंड्स” समेत 20 से अधिक फिल्मों में छोटी लेकिन यादगार भूमिकाएं निभाई।

Open in App
ठळक मुद्देसुबी सुरेश कुछ समय से यकृत संबंधी बीमारी का इलाज करा रही थीं।कोचीन कलाभवन मंडली में एक हास्य कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।

कोच्चि, 22 फरवरी (भाषा) लोकप्रिय मलयाली अभिनेत्री और टीवी प्रस्तोता सुबी सुरेश का बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 41 वर्ष की थीं और कुछ समय से यकृत संबंधी बीमारी का इलाज करा रही थीं। वर्षों पहले कोचीन कलाभवन मंडली में एक हास्य कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करते हुए उन्होंने धीरे-धीरे मंच व टेलीविजन में पुरुष प्रधान कॉमेडी शो में अपने लिए एक जगह बनाई।

थोड़े समय के भीतर, वह विभिन्न टेलीविजन चैनलों द्वारा आयोजित लाइव स्टेज शो का प्रमुख चेहरा बन गईं, और “सिनेमाला” जैसे प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने विभिन्न चैनलों में एक सफल टीवी प्रस्तोता के रूप में भी काम किया।

साल 2006 में आई फिल्म “कनकसिम्हासनम” के माध्यम से फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली सुरेश ने “एल्सम्मा एना अंकुट्टी” और “हैप्पी हसबैंड्स” समेत 20 से अधिक फिल्मों में छोटी लेकिन यादगार भूमिकाएं निभाई। सुरेश के परिवार में माता-पिता और एक भाई है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

टॅग्स :साउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर मचा रही है तहलका ये साउथ फिल्म, फैन और सुपरस्टार की कहानी जीत रही दिल

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी से मांगी माफी, कांतारा में जीभ बाहर निकालने वाली क्लिप...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?