लाइव न्यूज़ :

इंडिया के सबसे चर्चित मीम सोनम गुप्ता बेवफ़ा है पर बन रही फिल्म से डेब्यू करेंगी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति

By वैशाली कुमारी | Updated: August 31, 2021 15:45 IST

सुरभि ने कहा, 'सोनम गुप्ता बेवफा है लिखे नोट की तस्वीर वायरल हो गई थी। इसके बाद जब पहली बार मुझे इस फिल्म की कहानी सुनाई गई तो मुझे अहसास हुआ कि भारत के इतने मशहूर मीम पर पहली बार फिल्म बनने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म की कहानी एक लड़के सिंटू पर आधारित हैयह फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म जी 5 पर 10 सितंबर को रिलीज की जाएगी

कुछ साल पहले जब इंडिया में मीम्स का दौर नहीं था, उस समय एक मीम खासा चर्चित हुआ था। सोनम गुप्ता बेवफ़ा है, दस के नोट पर लिखी इस लाइन ने खासी लोकप्रियता हासिल की थी। किसी दिलजले आशिक या सरफिरे की करामात कह सकते हैं जिसने एक दस के नोट पर लिखा था, सोनम गुप्ता बेवफ़ा है। जिसके बाद यह नोट इतना शेयर किया गया कि सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त मीम बन गया।

और अब भारत के इस मशहूर मीम पर एक फिल्म बनने जा रही है जिसका टाइटल होगा, क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफ़ा है? इस फिल्म में लीड रोल में होंगी टेलिविजन की मशहूर ऐक्ट्रेस सुरभि ज्योति।

सुरभि ज्योति इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। सौरभ त्यागी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। यह एक रोमांटिक-कॉमिडी फिल्म है और इसे ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

"क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफ़ा है?" टाइटल के इस फिल्म पर बात करते हुए सुरभि ने कहा, 'सोनम गुप्ता बेवफा है लिखे नोट की तस्वीर वायरल हो गई थी। इसके बाद जब पहली बार मुझे इस फिल्म की कहानी सुनाई गई तो मुझे अहसास हुआ कि भारत के इतने मशहूर मीम पर पहली बार फिल्म बनने जा रही है। मै इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी और अब फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतेज़ार है।

फिल्म की कहानी एक लड़के सिंटू पर आधारित है जिसमें वह सोनम गुप्ता नाम कि एक लड़की को दिल दे बैठता है। बाद में सोनम सिंटू को छोड़कर चली जाती है। इसी बीच कुछ कॉमेडी होती है कुछ रोचक बातें होती हैं।  फिल्म में सुरभि ज्योति के साथ पंजाबी सिंगर और ऐक्टर जसी गिल  नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में विजय राज और ब्रिजेंद्र काला भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म जी 5 पर 10 सितंबर को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म से एक्ट्रेस सुरभि ज्योति को बहुत उम्मीदें है और इसे लेकर वो काफी जोर शोर से प्रचार कर रही हैं।

टॅग्स :सुरभि ज्योतिबॉलीवुड गॉसिपफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?