लाइव न्यूज़ :

इजरायल के युद्धग्रस्त माहौल में फंसी एक्ट्रेस नुसरत भरुचा, टीम ने कहा- नहीं हो पा रहा संपर्क

By अंजली चौहान | Updated: October 8, 2023 08:10 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा इजराइल में फंसी हुई हैं, उनकी टीम के एक सदस्य ने शनिवार को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल में फंसी नुसरत भरुचा नुसरत भरुचा से संपर्क नहीं हो पा रहा हैइजरायल में हमास ने रॉकेट से कई हमले किए

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और ड्रीम गर्ल फेम नुसरत भरुचा इस समय इजरायल में फंसी हुई हैं। उनकी टीम के मुताबिक, एक्ट्रेस दुर्भाग्य से इजरायल में फंस गई हैं क्योंकि वह वह हाइफा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए वहां गई थीं।

टीम के सदस्य ने कहा, "आखिरी बार मैं उससे आज दोपहर 12.30 बजे के आसपास संपर्क करने में कामयाब रहा, जब वह एक तहखाने में सुरक्षित थी। सुरक्षा उपायों के लिए, अधिक विवरण का खुलासा नहीं किया जा सकता है।

हालांकि, तब से, हम संपर्क नहीं कर पा रहे। उन्होंने कहा कि हम नुसरत को सुरक्षित रूप से भारत वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि वह सर्वोत्तम स्वास्थ्य और सुरक्षित वापस लौटेंगी।

हमास ने इजरायल पर 500 रॉकेट दागे

इजरायली सेना के अनुसार, हमास के आतंकवादियों ने गाजा पट्टी से इजरायल में 5,000 से अधिक रॉकेट दागे और सीमा के पास कई इजरायली सैनिकों को भी पकड़ लिया। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो बयान में कहा कि इजराइल युद्ध में था और कहा कि हमास को इजराइल पर हमला शुरू करने के लिए कीमत चुकानी पड़ेगी। 

शनिवार को गाजा पट्टी में आतंकवादी समूह हमास और इजराइल के बीच पूर्ण युद्ध छिड़ गया है। इसमें कम से कम 200 लोग मारे गए और 1,000 से अधिक घायल हो गए।

इस बीच, भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट किया, “इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा झटका लगा। हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम इस कठिन समय में इजराइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।”

टॅग्स :नुसरत भरूचाहिन्दी सिनेमा समाचारभारतइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल