लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान खुराना की 'मां' ने शाहरुख और करण जौहर को कहा घटिया और मतलबी, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप!

By मेघना वर्मा | Updated: April 19, 2019 09:35 IST

नीना गुप्ता ने बधाई हो फिल्म में आयुष्मान खुराना की मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म से नीना इतनी पॉपुलर हो गईं कि ना सिर्फ नॉर्मल पीपल बल्कि बॉलीवुड के किंग खान और करण  जौहर भी उनके जबरा फैन हो गए।

Open in App

साल 2018 में आई आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो से लोगों के बीच पॉपुलर हुईं नीना गुप्ता अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। नीना ने इस फिल्म में आयुष्मान खुराना की मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म से नीना इतनी पॉपुलर हो गईं कि ना सिर्फ नॉर्मल पीपल बल्कि बॉलीवुड के किंग खान और करण  जौहर भी उनके जबरा फैन हो गए। सिर्फ यही नहीं नीना गुप्ता से उन्होंने नम्बर भी एक्सचेंज कर डाले। मगर हाल ही में नीना ने दोनों स्टारर्स पर घटीया और मतलबी होने का आरोप जड़ा है। 

नीना गुप्ता ने फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद के शो पर इस बात को कहा है  कि शाहरुख और करण दोनों ही चीप हैं। दरअसल नीना की बेटी मसाबा गुप्ता बॉलीवुड एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। फिलहाल वो बॉलीवुड की टॉप डिजाइनर्स में से एक हैं मगर मसाबा का सपना है कि वो फिल्मों में काम करें। इस बारें में जब नीना ने करण या शाहरुख से बात करनी चाही तो दोनों ने उनका फोन तक रिसीव नहीं किया। 

इसी बात का जिक्र करते हुए, मजाकिया तौर पर नीना गुप्ता ने कहा, 'ये बहुत मतलबी तरीका है, बहुत घटीया भी, वो लोग इसी किस्म के लोग हैं। उन्होंने मुझे अपना नम्बर दिया मगर अब मेरा फोन ही नहीं उठाते।' शाहरुख, करण और नीना एक फ्लाइट में मिले थे। जहां नीना और दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे के नंबर का नम्बर एक्सचेंज किया था। 

आगे नीना ने कहा कि उन्होंने अपनी लड़की मसाबा से कह दिया है, 'तुम्हें एक्टर बनना है तो तुम्हें बाहर विदेश जाना होगा। क्योंकि तुम्हारा जिस तरह का शक्ल है और बॉडी है, तम्हें यहां तो बहुत कम रोल मिलेंगे। अगर एक्टर बन भी गई तो तुम्हें कोई हिरोईन का ऑफर नहीं मिलेगा। हेमा मालिनी नहीं बन पाओगी। आलिया नहीं बन पाओगी।'

मेसाबा फिलहाल बॉलीवुड की टॉप डिजाइनर्स में से एक हैं जो सेलिब्रिटीज के लिए डिजाइन करती हैं। सोनम कपूर रेहा कपूर की डिजाइनर होने के साथ-साथ वो कंगना रनौत, शिल्पा शेट्टी, आथिया शेट्टी की अच्छी दोस्त भी हैं। 

टॅग्स :नीना गुप्ताकरण जौहरशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?