लाइव न्यूज़ :

मंत्री की बहू और एक्ट्रेस मोहिना कुमारी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी लौटीं घर, जानिए क्या है कारण

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2020 10:32 IST

टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह से जुड़ी एक ऐसा खबर सामने आ रही है जिसको जानकर उनके फैंस को निराशा हाथ लगेगी। मोहिना कुमारी सिंह कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी घर लौट आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमोहिना कुमारी की शादी उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ हुई थी।मोहिना अब भी कोरोना पॉजिटिव हैं, फिर भी वह घर आ गई हैं

मोहिना कुमारी की शादी उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ हुई थी। मोहिना हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। जिसके बाद उनको अस्पाताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन अब एक्ट्रेस घर वापस आ गई हैं।

हालांकि मोहना अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई हैं। मोहिना अब भी कोरोना पॉजिटिव हैं, फिर भी वह घर आ गई हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस मे दी है।  हालांकि इसके साथ ही मोहिना ने ये भी बताया है कि वो इस समय घर पर ही आइसोलेशन में हैं। केवल मोहिना ही नहीं बल्कि पूरा परिवार और घर का स्टाफ, सभी लोग घर पर आ गए हैं।

मोहिना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। मोहिना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'मैं घर वापस आ गई हूं...लेकिन हम अभी भी कोविड-19 पॉजिटिव हैं। हम पूरी तरह से आइसोलेशन में हैं। हमें अभी नहीं पता कि कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने में कितने दिन और लगेंगे। हम हॉस्पिटल में करीब 10 दिनों तक रहे हैं।

मोहिना आगे लिखती हैं, 'मेरे शरीर में कोरोनावायरस एडमिट होने से पांच दिन पहले से था। उम्मीद है कि यह वायरस कुछ दिन और शरीर में रहेगा और अंतत: मैं इसे हराने में कामयाब हो जाऊंगी। पर तब तक हमें बहुत ही कड़े नियम फॉलो करने होंगे। वैसे अभी हम सब ठीक महसूस कर रहे हैं। सपोर्ट करने के लिए एक बार फिर आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया।'

मोहिना को परिवार सहित हुआ कोरोना

मोहिना कुमारी सिंह के साथ-साथ उनके परिवार के कई सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी मोहिना कुमारी सिंह ने खुद फैंस को दी। परिवार के सभी लोगों ने कोरोना का टेस्ट कराया तो मोहिना कुमारी समेत पांच और लोग इस महामारी से संक्रमित पाए गए। स्पॉटबॉय से बात करते हुए मोहिना कुमारी सिंह ने बताया कि, 'हम इस समय हॉस्पिटल में हैं। मेरा और परिवार के पांच लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। यह बीमारी हम तक कैसे पहुंची इस बात की जानकारी हमारे पास नहीं है।'

उन्होंने आगे कहा, 'सबसे पहले मेरी सास को हल्का बुखार आया। उस समय जब कोरोना टेस्ट कराया तो वह नेगेटिव आया। फिर हम रिलेक्स हो गए, लेकिन कुछ दिन बाद इस तरह के लक्षण घर के दूसरे लोगों में भी देखने को मिलने लगे। इसके बाद परिवार के सभी लोगों ने कोरोना का टेस्ट कराया तो देखा कि कई लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अभी सभी लोग अस्पताल में भर्ती हैं और जब तक कोरोना टेस्ट नेगेटिव नहीं आ जाती सब वहीं रहेंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!