लाइव न्यूज़ :

यौन शोषण के 5 साल बाद अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे अपमानित करने की कोशिश की गई, मामले में मुख्य आरोपी हैं अभिनेता दिलीप

By अनिल शर्मा | Updated: January 11, 2022 10:52 IST

 मामला 2017 का है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार जब अभिनेत्री शूटिंग सेट से वापस लौट रही थीं, तब कार में उसे किडनैप कर उसके साथ रेप किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2017 में भावना मेनन का अपहरण कर उनका यौन शोषण किया गया थाभावना ने 5 साल बाद इस मामले पर अपनी बात रखी और कहा कि मुझे अपमानित करने की कोशिश की गईइस मामले में मुख्य आरोपी अभिनेता दिलीप हैं जो जेल भी जा चुके हैं

कोच्चिः मलयालम अभिनेत्री भावना मेनन ने कथित तौर पर अपने अपहरण और यौन शोषण के पांच साल बाद इस मामले पर अपनी बार रखी है। भावना ने सोमवार इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट साझा किया है जिसमें उन्होंने यौन शोषण मामले का जिक्र किया है। भावना ने लिखा, मुझे अपमानित करने, चुप कराने और अलग-थलग करने के कई प्रयास किए गए। उन्होंने आगे लिखा है कि पीड़ित बनने से लेकर सर्वाइवर बनने तक का...यह आसान सफर नहीं रहा है। मामले में मुख्य आरोपी मलयालम अभिनेता दिलीप हैं।

गौरतलब है कि यह मामला एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस केस की फिर से जांच शुरू की गई है जिसके लिए सरकार ने टीम गठित किया है। दिलीप पर एक नया केस भी दर्ज किया गया है। यह केस उनपर जांच अधिकारियों को मारने की साजिश के तहत किया गया है। इससे जुड़ा एक ऑडियो क्लिप सामने आया था जिसमें दिलीप के साले को जांच अधिकारियों को मारने की धमकी देते सुना जा सकता है।

 मामला 2017 का है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार जब अभिनेत्री शूटिंग सेट से वापस लौट रही थीं, तब कार में उसे किडनैप कर उसके साथ रेप किया गया था। कुछ लोग अभिनेत्री की कार का पीछा कर रहे थे और उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ड्राइवर ने कार रोक दी और देखने के लिए नीचे उतरा। इसी बीच अभिनेत्री की कार का पीछा कर रही कार में से कुछ लोग नीचे उतरकर उन्हें जबरदस्ती अपनी गाड़ी में ले गए और वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने पाया कि इसके पीछे एक आपराधिक साजिश थी और यह मलयालम सुपर स्टार दिलीप की योजना थी। और इसी आधार पर उन्हें साल 2017 में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मामले की सुनवाई अभी विशेष अदालत में चल रही है।

 

 

टॅग्स :साउथ सिनेमाहिंदी समाचारहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!