लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक रिलीज होने के पहले विवेक ओबरॉय को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2019 01:51 IST

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होनी थी। लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर रोक लगा दी और इसे 23 मई के बाद रिलीज करने को कहा। अब यह फिल्म 24 मई को रिलीज होगी।

Open in App
ठळक मुद्देविवेक फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी एक फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म को लेकर विपक्ष ने काफी हंगामा भी किया था। जिसको लेकर फिल्म के रिलीज होने पर भी रोक लगा दी गई थी। विवेक को ट्वीट के लिए महाराष्ट्र महिला आयोग द्वारा नोटिस भी दिया गया था।

अभिनेता विवेक ओबेरॉय को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। पुलिस के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता की जान को खतरे की खुफियाएं सूचनाएं मिली थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओबेरॉय को बुधवार को दो निजी सुरक्षा अधिकारी मुहैया कराए गए। विवेक ओबेरॉय पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पर एक मीम ट्वीट कर विवादों में घिरे हैं।

 

उन्होंने बताया कि ओबेरॉय के स्थानीय आवास के बाहर एक पुलिस वाहन खड़ा किया गया है। अभिनेता विवेक ओबेरॉय हाल में अपने एक विवादित ट्वीट के कारण चौतरफा आलोचना के शिकार हुए थे। बाद में उन्होंने वह ट्वीट हटाकर माफी मांग ली थी। ये ट्वीट विवेक ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पर बने मीम को लेकर किया था। हालांकि पुलिस ने इस बात की सूचना नहीं दी है कि विवेक को जान से मारने वाली धमकी का इस ट्वीट से कोई लेना देना है। विवेक को ट्वीट के लिए महाराष्ट्र महिला आयोग द्वारा नोटिस भी दिया गया था। 

विवेक फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी एक फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर विवेक काफी चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर विपक्ष ने काफी हंगामा भी किया था। जिसको लेकर फिल्म के रिलीज होने पर भी रोक लगा दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होनी थी। लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर रोक लगा दी और इसे 23 मई के बाद रिलीज करने को कहा। अब यह फिल्म 24 मई को रिलीज होगी।

टॅग्स :विवेक ओबेरॉयमुंबईऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?